1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिद्दी से दिखने वाले बीज, त्वचा और बाल के लिए वरदान, जानें कमाल के फायदे

पिद्दी से दिखने वाले बीज, त्वचा और बाल के लिए वरदान, जानें कमाल के फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 22, 2024 11:25 am IST,  Updated : Jun 22, 2024 11:25 am IST

क्या आप भी अपनी स्किन और हेयर हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कॉफी का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए।

Improve skin and hair health- India TV Hindi
Improve skin and hair health Image Source : FREEPIK

त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं अक्सर लोगों को परेशान करके रख देती हैं। अगर आप भी अपने बालों को मजबूत और स्किन को फ्लॉलेस बनाना चाहते हैं तो आपको महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। कॉफी को सही तरीके से इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए, कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको अपनी स्किन और अपने हेयर दोनों पर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

स्किन के लिए कैसे करें यूज?

कॉफी से फेस मास्क बनाने के लिए आप एक स्पून कॉफी पाउडर, दो स्पून दही और हाफ स्पून चंदन पाउडर को मिक्स कर लीजिए। आपका कॉफी फेस मास्क बनकर तैयार है। अब आप इसे अपने फेस पर 15 मिनट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद असर दिखाई देने लगेगा। आपके चेहरे का खोया हुआ निखार वापस आ जाएगा। इसके अलावा आपको पिंपल्स की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

बालों के लिए यूज करने का तरीका 

कॉफी हेयर मास्क बनाने के लिए एक स्पून कॉफी में एक स्पून कोकोनट ऑइल मिक्स कर लीजिए। अब आप इसे अपने बालों पर एक घंटे के लिए लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें। इसी तरह से आप एक स्पून कॉफी में एक स्पून शहद को मिक्स करके भी हेयर मास्क बना सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस हेयर मास्क को 30 मिनट के लिए ही अपने बालों पर लगाना है। इस तरह के नेचुरल हेयर मास्क की मदद से आप डैंड्रफ की समस्या को भी अलविदा कह सकते हैं।

बेहद फायदेमंद है कॉफी

कॉफी को सही तरीके से इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा के ग्लो को बढ़ा सकते हैं। इतना ही नहीं कॉफी की मदद से बालों को मजबूत और सिल्की भी बनाया जा सकता है। कुल मिलाकर कॉफी आपकी स्किन और हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल