1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की फ्रिजीनेस से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये स्पेशल हेयर मास्क, बालों को बनाएं सिल्की

बालों की फ्रिजीनेस से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये स्पेशल हेयर मास्क, बालों को बनाएं सिल्की

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 21, 2024 11:20 am IST,  Updated : Jun 21, 2024 11:20 am IST

अगर आप भी अपने बालों की फ्रिजीनेस से तंग आ चुके हैं, तो आपको अपने घर पर राइस हेयर मास्क बनाकर देखना चाहिए। इस नेचुरल हेयर मास्क की मदद से आप अपने बालों की रफनेस से छुटकारा पा सकते हैं।

रूखे-बेजान बालों से पाएं छुटकारा- India TV Hindi
रूखे-बेजान बालों से पाएं छुटकारा Image Source : PEXELS

रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर केयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। गर्मियों में फ्रिजी हेयर की प्रॉब्लम बढ़ भी सकती है। अगर आप अपने बालों को सिल्की बनाना चाहते हैं तो आप घर पर बहुत आसानी से राइस हेयर मास्क बना सकते हैं।

वरदान से कम नहीं राइस हेयर मास्क

राइस हेयर मास्क को यूज कर आप अपनी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। चावल में पाए जाने वाले तत्व आपके डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने के साथ-साथ आपकी स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं। चावल से बना हेयर मास्क आपके बालों को मजबूत, घना और सिल्की बनाने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है।

मास्क बनाने का तरीका

राइस हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चावल को अच्छी तरह से धोकर बॉइल कर लेना है। बॉइल्ड चावल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आपको बता दें कि आपको 1/4 कप पके हुए चावल की जरूरत पड़ेगी। राइस हेयर मास्क बनाने के लिए आपको पके हुए चावल को मिक्सी में डालना है। आपको मिक्सी में एक स्पून एलोवेरा जेल और 3 स्पून कैरियर ऑइल भी डालना है। इन सभी चीजों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब आप इसमें 2-3 बूंदें एसेंशियल ऑइल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। 

कैसे करें अप्लाई?

आपको घर पर बनाए गए नेचुरल राइस हेयर मास्क को अपने बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक इस हेयर मास्क को लगाए रखें। अब आप माइल्ड शैंपू और ठंडे-ठंडे पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं। महज एक महीने के अंदर ही आपको पॉजिटिव रिजल्ट्स दिखाई देने लगेंगे और आपके बालों की फ्रिजीनेस दूर हो जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल