1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नारियल का तेल और नींबू, डैंड्रफ और सफेद बालों जैसी कई समस्याओं का है देसी इलाज

नारियल का तेल और नींबू, डैंड्रफ और सफेद बालों जैसी कई समस्याओं का है देसी इलाज

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 11, 2023 05:30 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 05:30 pm IST

नारियल का तेल और नींबू: बालों के लिए नारियल का तेल और नींबू कई प्रकार से काम कर सकता है। कैसे, जानते हैं इसे इस्तेमाल का तरीका और फायदे।

coconut_oil_and_lemon- India TV Hindi
coconut_oil_and_lemon Image Source : FREEPIK

नारियल का तेल और नींबू: आजकल बालों की कई समस्याएं बढ़ गई हैं। जैसे कि हेयरफॉल, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन और बालों का सफेद होना। इन तमाम स्थितियों में 

नारियल का तेल और नींबू आपके काम आ सकती है। दरअसल, ये दोनों ही चीजें आपके बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। ये दोनों न सिर्फ आपके बालों में ब्लड सर्कुलेशन को सही करते हैं बल्कि, ये आपके बालों की जड़ों को पोषण देने में भी मददगार हैं। इस तरह ये दोनों मिलकर आपके बालों के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं इसी बारे में विस्तार से। पहले जानते हैं इस्तेमाल का तरीका

नींबू और नारियल का तेल बालों में कैसे लगाएं-How to use coconut oil and lemon for hair in hindi

बालों में नींबू और नारियल का तेल लगाना बेहद ही आसान है। पहले तो, नारियल का तेल लें और इसे हल्का गर्म कर लें। अब इसमें 1 नींबू का रस मिला लें और इसे अपने बालों में लगाएं। हल्के हाथों से बालों को मसाज दें और फिर 1 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद शैंपू कर लें।

छाछ में इन पत्तियों को मिला कर पीने से होती है आंतों की सफाई, जानें क्या है ये और रेसिपी

नारियल का तेल और नींबू के फायदे-Coconut oil and lemon for hair in hindi

1. स्वस्थ बालों के लिए मददगार-Coconut oil and lemon healthy hair

नारियल का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है तो नींबू में विटामिन सी है। ये दोनों मिलाकर जब आप अपने सिर में लगाते हैं तो ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के साथ बालों की रोम को खोलने का काम करता है। इससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है जिससे बाल तेजी से लंबे और घने होते हैं। इसके अलावा ये तरीका आपके बालों को मजबूत बनाने में बी मददगार है। 

hair_care
Image Source : FREEPIKhair_care

2. सफेद बालों का इलाज-Coconut oil and lemon for grey hair

सफेद बालों के लिए नारियल का तेल और नींबू लगाने के कई फायदे हैं।  दरअसल, नारियल का तेल और नींबू मिल कर पहले तो बालों में कोलेजन बूस्ट करते हैं और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के जरिए पोषण पहुंचाते हैं। इससे सफेद बालों की समस्या दूर होती है और आपके बालों को काला करने में मदद मिलती है। 

Heatwave alert: लू और डिहाइड्रेशन के न हो शिकार, रोज खाली पेट खाएं 90% पानी से भरपूर ये फूड

3. डैंड्रफ कम करता है-Coconut oil and lemon for dandruff

डैंड्रफ कम करने में नारियल का तेल और नींबू कई प्रकार से काम कर सकते हैं। पहले तो ये दोनों एंटी बैक्टीरियल है जो कि बालों में डैंड्रफ की समस्या को कम कर सकते हैं। दूसरा ये दोनों एंटी फंगल गुणों से भी भरपूर हैं जो कि डैंड्रफ का रामबाण इलाज हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या परेशान कर सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल