1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अंकिता लोखंडे-विक्की की संगीत सेरेमनी में सज-धजकर महारानी लुक में पहुंची कंगना रनौत, देखें तस्वीरें

अंकिता लोखंडे-विक्की की संगीत सेरेमनी में सज-धजकर महारानी लुक में पहुंची कंगना रनौत, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2021 10:47 am IST,  Updated : Dec 14, 2021 10:47 am IST

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की संगीत सेरेमनी में कंगना रनौत खूबसूरत अंदाज में नजर आईं

Ankita Lokhande Vicky Jain Sangeet - India TV Hindi
angana Ranaut looks every bit royal    Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT

Highlights

  • अंकिता लोखंडे की संगीत सेरेमनी में पहुंची कंगना रनौत
  • कंगना रनौत संगीत सेरेमनी में दिखीं बेहद खूबसूरत

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की भव्य मेहंदी, हल्दी के बाद शानदार संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं इस मौके पर मणिकर्णिका को-स्टार कंगना रनौत ने भी शिरकत की। 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एकदम शाही लुक में नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। 

Miss Universe 2021: भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारतीय सुंदरी ने जीता ताज 

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्रास में इस लुक की कई तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने जेजे वालया के कलेक्शन से खूबसूरत रॉयल ब्लू रंग का लहंगा पहना, जिसमें खूबसूरत एंब्राइड्री की गई हैं। 

इस लुक के साथ एक्ट्रेस गले में रत्नों से जड़ाऊ हार, माथा पट्टी और मांग टीका पहना। वहीं हेयरस्टाइल में लोअर बन बनाने के साथ-साथ खूबसूरत एक्ससेरीज कैरी की। 

एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, आई लाइनर के साथ मैट लिपस्टिक लगाई। इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

Ankita Lokhande Vicky Jain Sangeet
Image Source : INSTAGRAM/KANAGANARANAUTAnkita Lokhande Vicky Jain Sangeet 

कंगना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'प्यार करो, लड़ाई नहीं क्योंकि मेरे यार की शादी है।'

कंगना रनौत ने इस सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए विक्की और अंकिता को शादी की बधाईयां दी है, साथ ही उनकी खुशियों की भी प्रार्थना की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल