1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. संतरे के छिलके से बनाएं विटामिन सी से भरपूर टोनर, मौसम चाहे कोई भी हो स्किन रहेगी हमेशा खिली खिली

संतरे के छिलके से बनाएं विटामिन सी से भरपूर टोनर, मौसम चाहे कोई भी हो स्किन रहेगी हमेशा खिली खिली

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 06, 2025 12:07 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 12:10 pm IST

Orange Peel Toner For Skin: विटामिन सी टोनर स्किन के लिए फायदेमंद है। टोनर स्किन की सफाई और मॉइस्चराइजिंग के बीच की खाई को पाटता है। ऐसे में आप संतरे के छिलके से घर पर ही टोनर बना सकते हैं। चलिए, जानते हैं कैसे?

संतरे के छिलके से बनाएं विटामिन सी से भरपूर टोनर- India TV Hindi
संतरे के छिलके से बनाएं विटामिन सी से भरपूर टोनर Image Source : SOCIAL

सर्दियों के मौसम में स्किन बहुत जल्दी ड्राई हो होती है। कितना भी लोशन या क्रीम लगा लो स्किन से ड्राइनेस खत्म होने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। विटामिन सी ऐसा पोषक तत्व है जो स्किन के लिए फायदेमंद है। यह स्किन को लंबे समय तक चमकदार और युवा त्वचा बनाए रखने में मददगार है। ऐसे में जब इसका इस्तेमाल टोनर में किया जाता है, तो यह आपकी त्वचा के लिए और भी लाभकारी बन जाता है। विटामिन सी से भरपूर, टोनर (orange peel toner for skin in hindi) आप संतरे के छिलके से घर पर ही बना सकते हैं। चलिए, जानते हैं कैसे?

कैसे बनाएं संतरे के छिलके से स्किन टोनर? How to make skin toner from orange peel?

संतरे के छिलके का टोनर बनाने के लिए सबसे पहले एक संतरा लें। अब टूथपिक से संतरे के चारों तरफ कई बार छेद करें। उसके बाद गैस ऑन कर एक बड़े बर्तन में एक गिलास पानी और संतरा डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबलने दें। जब पानी उबल जाए तो गैस बंद कर दें। अब संतरे को छील लें और उसके छिलके को मिक्सर जार में डालें। अब जिस पानी में संतरा बॉईल किया था वह पानी मिक्सर जार में डालें और ग्राइंड करें। एकदम बारीक पीस लें। अब इस पेट्स को एयर स्प्रे बॉटल में डालें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आपका विटामिन सी से भरपूर स्किन टोनर तैयार है

विटामिन सी से भरपूर स्किन टोनर लगाने के फायदे: Benefits of applying skin toner rich in vitamin C

विटामिन सी भरपूर यह टोनर त्वचा को चमकदार बनाता है, काले धब्बों को हल्का करता है और स्किन पोर्स को टाइट करता है, जिससे त्वचा की रंगत एक समान हो जाती है। यह एक ऐसा एंजाइम है जो मेलेनिन के प्रोडक्शन में सहायता करता है, जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन को रोका जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल