1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सरसों के बीज से बनाएं ये हेयर पैक, हेयर फॉल समेत सफेद बालों की समस्या में है फायदेमंद

सरसों के बीज से बनाएं ये हेयर पैक, हेयर फॉल समेत सफेद बालों की समस्या में है फायदेमंद

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 26, 2023 08:00 am IST,  Updated : Feb 26, 2023 08:00 am IST

Mustard seeds benefits in hindi: बालों के लिए सरसों के बीज से बना ये लेप एक एक्टिवेटर की तरह है जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ इसकी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है।

Mustard seeds benefits- India TV Hindi
Mustard seeds benefits Image Source : FREEPIK

Mustard seeds benefits in hindi: सरसों के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह आपकी त्वचा और स्कैल्प पर सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। सरसों के बीजों से आप तेजी से मजबूत बाल पा सकते हैं। ये बालों को जड़ों से मजबूत बनाने और इसे सिल्की बनाने में मददगार है। इसके अलावा ये बालों में डैंड्रफ और इंफेक्शन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी बालों के लिए सरसों के बीज के फायदे कई हैं। जानते हैं विस्तार से। पर पहले जानते हैं बालों के लिए सरसों के बीज का इस्तेमाल कैसे करें।

सरसों के बीजों से बनाएं बालों के लिए हेयर पैक-Mustard seeds Hair pack

सरसों के बीजों को पीस कर आप अपने बालों के लिए एक लेप तैयार कर सकते हैं। इस दौरान आपको बस ये करना है कि एक चम्मच सरसों का बीज लेना है और इसे तवे पर गर्म कर लेना है। फिर इसे पीस कर रख लें और इसमें थोड़ा एलोवेरा मिला लें। अब इस लेप को अपने बालों में लगाएं।

बालों के लिए सरसों हेयर पैक के फायदे-Mustard seeds benefits in hindi

1. डैंड्रफ कम करने में मददगार

सरसों के बीजों कुछ खास गुण होते हैं जो कि डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, सरसों के बीजों को पीस कर जब आप अपने बालों में लगाते हैं ये तो डैंड्रफ को बेअसर कर देता है और स्कैल्प पर खुजली को रोकता है। 

अर्थराइटिस के मरीज खाएं अलसी की चटनी, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

2. हेयर फॉल कम करता है

हेयर फॉल में सरसों के बीज के इस हेयर पैक को लगाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो स्कैल्प पोर्स को साफ करता है। दूसरा इसका ब्लड सर्कुलेशन सही करता है जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है और बालों का झड़ना कम होता है।  

hair_fall
Image Source : FREEPIKhair_fall

घुंघराले बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें और हमेशा रखें अपने बालों को खूबसूरत

3. सफेद बालों की समस्या में

सफेद बालों की समस्या में सरसों के बीज का ये हेयर पैक काफी फायदेमंद है। ये असल में कोलेजन बूस्ट करता है और बालों की रंगत सुधारता है। इसके अलावा ये नए काले बालों को उगने में मदद करता है जिससे सफेद बालों की समस्या कम होने लगती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल