1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अगर चाहिए लंबे-घने बाल, तो इन नियमों को कर लें याद, महीने भर में दिखने लगेगा असर

अगर चाहिए लंबे-घने बाल, तो इन नियमों को कर लें याद, महीने भर में दिखने लगेगा असर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 06, 2024 01:31 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 01:31 pm IST

लंबे-घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आइए कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें रेगुलरली फॉलो करके आप भी लंबे और घने बाल पा सकते हैं।

कैसे पूरी होगी लंबे-घने बालों की चाहत?- India TV Hindi
कैसे पूरी होगी लंबे-घने बालों की चाहत? Image Source : FREEPIK

अगर आप भी अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ टिप्स को रेगुलरली फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप एक हेल्दी हेयर केयर रूटीन फॉलो नहीं करते हैं, तो आपके बालों की सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करके आप अपने बालों में मौजूद पोषण की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। आइए ऐसी ही कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।

जरूर करवानी चाहिए ट्रिमिंग

लंबे और घने बाल पाने के लिए बालों की ट्रिमिंग करवाना बेहद जरूरी है। ट्रिमिंग की मदद से आपके दो-मुंहे बाल रिमूव हो जाएंगे जो आपके बालों की ग्रोथ में बाधा बन सकते हैं। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर हेयर हेल्थ इम्प्रूव करने के लिए रोजाना लकड़ी की कंघी से अपने बालों को जरूर सलुझाएं।

हेयर वॉश का सही तरीका

दादी-नानी के जमाने से हेयर वॉश करने से पहले बालों में और स्कैल्प पर तेल से मसाज की जाती रही है। अगर आप सिर धोने से एक रात पहले या फिर दो घंटे पहले तेल लगाना शुरू कर देते हैं, तो आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर पॉजिटिव रिजल्ट्स दिखाई देने लग जाएंगे। इसके अलावा एक हफ्ते में दो बार माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश जरूर करें वरना आपको हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। 

डाइट पर भी फोकस करें

हेयर हेल्थ को सुधारने के लिए डाइट पर फोकस करना भी बेहद जरूरी है। आपके डाइट प्लान में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर, फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे तत्वों की संतुलित मात्रा शामिल होनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपने बालों को तेज धूप, हार्ष केमिकल प्रोडक्ट्स, ड्रायर, स्ट्रेटनर्स और कर्लर्स जैसे हेयर केयर टूल्स से बचाना चाहिए।

अपने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए इन टिप्स को रेगुलरली फॉलो करना शुरू कर दीजिए। आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर मनचाहे परिणाम नजर आने लगेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल