1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिल्ली नोएडा से सिर्फ 150 किमी दूर इस नदी किनारे बिताएं शाम, बोटिंग का लें मजा, विदेशों से भी आते हैं सैलानी

दिल्ली नोएडा से सिर्फ 150 किमी दूर इस नदी किनारे बिताएं शाम, बोटिंग का लें मजा, विदेशों से भी आते हैं सैलानी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 18, 2025 10:41 am IST,  Updated : Nov 18, 2025 10:41 am IST

Delhi NCR Nearest Tourist Place: दिल्ली एनसीआर वाले लोग वीकेंड आते ही कहीं घूमने की जगह तलाशने लगते हैं। 2 दिन की छुट्टी में आप इस नदी किनारे खूबसूरत शाम बिता सकते हैं। बोटिंग का मजा ले सकते हैं और स्वाद से भरपूर देसी खाने को भी इंजॉय कर सकते हैं।

दिल्ली एनसीआर के नजदीक घूमने की जगह- India TV Hindi
दिल्ली एनसीआर के नजदीक घूमने की जगह Image Source : FREEPIK

अगर आपको वीकेंड में कहीं घूमने जाना है तो इसके लिए दिल्ली नोएडा से 150 किलोमीटर बेहद खूबसूरत जगह है। यहां नदी के किनारे खूबसूरत शाम बिता सकते हैं। इस शहर में देश-विदेश से लोग आते हैं। आप यहां न सिर्फ बोटिंग का मजा ले पाएंगे बल्कि यहां के देसी खाने का स्वाद भी उठा पाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं कृष्ण की नगरी मथुरा की जहां आप एक खूबसूरत वीकेंड इंजॉय कर सकते हैं। दिन में मथुरा वृंदावन घूम आएं और शाम को यमुना के किनारे शाम के हसीन पलों को इंजॉय करें।

दिल्ली नोएडा के सबसे नजदीक टूरिस्ट प्लेसमें  

मथुरा वृंदावन आप सिर्फ 2 घंटे में पहुंच सकते हैं। दिन में आप अपने आराध्य के किसी भी मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं और कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने जा सकते हैं। शाम को मथुरा के होलीगेट पर स्थित द्वारकाधीश मंदिर जाएं। यहां शाम का आरती में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद या पहले यमुना में बोटिंग कर सकते हैं। आप घंटों यमुना के घाट पर बैठकर अपनी शाम को हसीन बना सकते हैं।

मथुरा का लोकल खाना इंजॉय करें

इसके बाद आपको कुछ अच्छा खाने का मन हो तो मथुरा की फेमस लोकल फूड का जायका ले सकते हैं। मथुरा की कचौड़ी सब्जी, लस्सी, पेड़ा और चाट भी काफी फेमस है। यहां की चाट का स्वाद ही अलग होता है। मथुरा में बादाम वाला गर्मागरम दूध सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। एक बार आपको मथुरा की नमकीन भी चखनी चाहिए। होली गेट पर मथुरा की फेमस बेसन की नमकीन की दुकानें हैं। इसके अलावा यहां आपको खास अचार और मुरब्बा की कई दुकानें मिल जाएंगी। होली गेट मथुरा के पुराने बाजारों में से एक है यहां आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल