1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 4 महीने में बनी नीता अंबानी की ये बनारसी साड़ी, जानिए ये Silk Saree क्यों है इतना खास

4 महीने में बनी नीता अंबानी की ये बनारसी साड़ी, जानिए ये Silk Saree क्यों है इतना खास

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 15, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 05:02 pm IST

नीता अंबानी ने हाल ही में मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जहां पर उनके लुक की काफी चर्चा हुई। उनका रॉयल साड़ी लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी ने जो साड़ी पहनी थी वो कितने दिनों में तैयार हुई थी और उसमें क्या था खास। चलिए जानत

कितने महीने में तैयार हुई नीता अंबानी की साड़ी- India TV Hindi
कितने महीने में तैयार हुई नीता अंबानी की साड़ी Image Source : ANAMIKAKHANNA.IN/INSTAGRAM

नीता अंबानी का साड़ी लव किसी से छुपा नहीं हैं। कोई भी इवेंट हो वो अपने साड़ी लुक्स से हमेशा लाइमलाइट बटोर लेती है। हाल ही में नीता अंबानी ने मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां उन्होंने घोषणा की कि यह केंद्र अब भारत और दुनिया भर के छात्रों के लिए खुला रहेगा। इस खास मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष ने बनारसी साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। नीता अंबानी के इस बनारसी सिल्क साड़ी लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

नीता अंबानी अक्सर इवेंट्स पर साड़ी में ही नज़र आती हैं।  एनएमएसीसी में आयोजित कार्यक्रम के लिए नीता ने स्वदेश ब्रांड की बनारसी रेशम की साड़ी चुनी। उन्होंने इसे भारतीय फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए ब्लाउज के साथ पहना था।  इस बनारसी सिल्क साड़ी को श्री अमरीश कुशवाहा और उनकी बेटी अंगिका कुशवाहा ने हाथ से बुनकर तैयार किया था। इस खूबसूरत साड़ी को तैयार करने में चार महीने से अधिक का समय लगा। इस साड़ी में भारतीय कारीगरी और परंपरा की झलक साफ दिखाई देती। 

साड़ी में क्या है खास 

नीता अंबानी की इस साड़ी को प्योर मलबरी सिल्क से तैयार किया गया है। साड़ी पर असली जरी और थ्री-कलर मीनाकारी का काम किया गया था। उन्होंने साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से पहना था, जिसमें पल्लू कंधे से नीचे ज़मीन तक लहरा रहा था। नीता अंबानी ने इस साड़ी के साथ फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ वॉश-ब्लू Chantilly लेस ब्लाउज कैरी किया था।  इस ब्लाउज पर जरदोजी फ्लोरल एप्लिक वर्क किया गया था, जिसमें ऑरेंज रंग के फूल और उनके बीच छोटे-छोटे पर्ल्स लगे थे। 

जूलरी ने बढ़ाई रॉयलटी
इस खूबसूरत साड़ी के साथ नीता अंबानी ने पोल्की डायमंड चोकर सेट और मैचिंग चूड़ियां कैरी की थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल