मसूर की दाल से पिगमेंटशन का होगा परमानेंट इलाज़, चमक जाएगा स्किन का पोर-पोर; जानें कैसे करें इस्तेमाल?
मसूर की दाल से पिगमेंटशन का होगा परमानेंट इलाज़, चमक जाएगा स्किन का पोर-पोर; जानें कैसे करें इस्तेमाल?
Written By: Poonam Yadav@R154Poonam
Published : Feb 27, 2024 01:41 pm IST,
Updated : Feb 27, 2024 01:41 pm IST
मसूर की दाल सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन पर जमी ज़िद्दी पिग्मेंटेशन को भी दूर करती है। चलिए आपको बताते हैं स्किन से झाइयों को दूर करने के लिए आपको मसूर दाल का इस्तेमाल कैसे करना हैं।
Image Source : SOCIAL
Masoor dal ke fayde
मसूर की दाल और स्वादिष्ट पकौड़ों का सेवन लगभग सभी घरों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह दाल आपकी स्किन को चमकाने का काम भी करती हैं। अगर आप अपने स्किन के झाइयों का इलाज़ करा करा के थक चुकी हैं तो एक बार मसूर दाल भी अपनी स्किन पर ज़रूर आज़माएं। मसूर की यह दाल सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन पर जमी ज़िद्दी पिग्मेंटेशन को आसानी से दूर करती है और स्किन को ग्लोइंग बनाती है। चलिए आपको बताते हैं स्किन से झाइयों को दूर करने के लिए आपको मसूर दाल का इस्तेमाल कैसे करना हैं।
पिगमेंटेशन के कारण
धूप में रहने से सूजन की अल्ट्रावायॅलेट किरणें त्वचा को नुकसान पहुँचाती हैं।
केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का लम्बे समय तक प्रयोग
उम्र बढ़ने के साथ भी चेहरे पर काले धब्बे या झाइयाँ पड़ने की समस्या होती है
मुहाँसे होने के बाद दाग-धब्बों रह जाने के कारण पिग्मेंटेशन हो जाता है
महिलाओं में मेनोपॉज के समय पिग्मेंटेशन की समस्या होती है
पोषक तत्वों का सेवन ना करना.
बहुत ज़्यादा स्ट्रेस लेना
हार्मोनल असंतुलन
पिग्मेंटेड स्किन पर ऐसे करें मसूर की दाल इस्तेमाल
चेहरे की झाई को खत्म करने एक लिए मसूर को घी से पीस लें। इसमें दूध मिला लें, या दूध से पीसकर चेहरे पर लेप करें। इससे चेहरे की झाई की समस्या ठीक होती है।
बरगद के पत्ते और मसूर को समान मात्रा में लेकर पीस लें। इससे लेप करने से चेहरे की झाई या दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं।
आप मसूर को भूनकर, छिलका हटा लें। इसे दूध के साथ पीस लें। इसमें मधु और घी मिलाकर मुंह में लेप के रूप में लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं, और चेहरे की कांति बढ़ती है।
मसूर को पीसकर उसमें चंदन और शहद मिलाएँ। इसे चेहरे पर लेप के रूप में लगाएं। इससे चेहरे पर रौनक तो आती ही है, साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं।
पिग्मेंटेशन के दौरान खान-पान का रखें ध्यान
सूखे मेवों का सेवन करें, ताकि शरीर को जरूरी खनिज एवं पोषक तत्व मिल सके। जितना हो सके फल एवं सब्जियों का सेवन करें। दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी पिएँ। पोषक तत्वों एवं एन्टीऑक्सीडेंट्स से युक्त आहार जैसे- ताजी सब्जियाँ, फल विशेषकर हरी पत्तेदार सब्जियाँ एवं मौसमी फल का सेवन करें। साइट्रस फलों जैसे- संतरा, आंवला का अधिक सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा को पिग्मेंटेशन से बचाता है, और युवा बनाए रखता है।