1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चम्मच से भी चेहरे की झाई और झुर्रियां हो सकती हैं कम, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

चम्मच से भी चेहरे की झाई और झुर्रियां हो सकती हैं कम, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 05, 2024 02:08 pm IST,  Updated : May 05, 2024 02:08 pm IST

आप चम्मच की मदद से अपनी स्किन की झाई और झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए बताते हैं आप चम्मच से यंग और जवां स्किन कैसे पा सकते हैं

चम्मच से करें स्किन केयर - India TV Hindi
चम्मच से करें स्किन केयर Image Source : SOCIAL

चम्मच का इस्तेमाल हम खाना खाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप चम्मच से अपनी स्किन की देखभाल भी कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे ये क्या मज़ाक है? तो हम आपको बता दें यह कोई मज़ाक नहीं है। अगर आपके पास स्किन को मसाज करने वाला कोई टूल नहीं है तो इसके लिए आप चम्मच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चम्मच से मसाज कर आप झाई झुर्रियों के अलावा स्किन से जुड़ी और भी कई समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं आप चम्मच से अपने स्किन की केयर कैसे करें?

आइस चम्मच का करें इस्तेमाल

आपको डायरेक्ट चम्मच अपने स्किन पर नहीं लगानी है। इस प्रक्रिया को स्पून फेशियल कहते हैं। चम्मच को दिनभर फ्रीज़र में रखें और रात को सोने से पहले उस चम्मच से अपने स्किन का मसाज करें। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और स्किन संबंधी हर समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन भी मिलती है।

रात को सोने से पहले करें इस्तेमाल

आप सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह धोएं, ताकि चेहरे की गंदगी निकल जाएं। अब इसके बाद अपने चेहरे पर लाइटवेट नाइट सीरम या मॉइश्चराइजर लगाएं। ताकि मसाज करते समय स्मूथ बेस मिले। अब उसके बाद फ्रीज़र में रखे चम्मच को नारियल तेल में डुबोएं और फिर उसकी बैक साइड से अपनी स्किन का मसाज करें।

कैसे करें मसाज?

स्किन मसाज: चम्मच की बैक साइड से स्किन पर हल्का प्रेशर देते हुए मसाज करें। स्पून को चिन से ऊपर लेते हुए गाल, नाक फिर फॉरेहडे तक मसाज करें। इसके साथ ही आप स्पून से गर्दन का भी मसाज करें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 से 15 मिनट तक करें। बीच-बीच में स्पून को नारियल तेल में डुबाते रहे।

आंखों का मसाज: आंखों क मसाज करने के लिए आप चम्मच को ठंडे पानी में दो मिनट तक डुबोकर रखें और फिर बैक साइड से आंखों पर रखकर उसे हल्के से दबाएं। कम से कम 2 मिनट तक ऐसे ही रखें और दोबारा पानी में डुबोकर इसे 2 से 3 बार दोहराएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल