1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बाल झड़ने के अलग-अलग हो सकते हैं कई कारण, डर्मेटॉलोजिस्ट से जानिए आपके हेयरफॉल की क्या है वजह

बाल झड़ने के अलग-अलग हो सकते हैं कई कारण, डर्मेटॉलोजिस्ट से जानिए आपके हेयरफॉल की क्या है वजह

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 18, 2026 02:35 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 02:35 pm IST

क्या हेयरफॉल के बाद बाल वापस आ सकते हैं। डर्मेटॉलोजिस्ट ने इसका पता करने का एक सिंपल तरीका बताया है। आपको बालों के झड़ने का पैटर्न फॉलो करना है। जिससे आप अपने हेयरफॉल का कारण और बाल उगने की संभावना का पता लगा सकते हैं।

बाल झड़ने का कारण- India TV Hindi
बाल झड़ने का कारण Image Source : INDIA TV

आजकल ज्यादातर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। लेकिन हर किसी के हेयर फॉल का कारण अलग हो सकता है। इसलिए सबसे पहले ये पता करना जरूरी है कि आपके बाल झड़ने का कारण क्या हो सकता है। इसके लिए डर्मेटॉलोजिस्ट आंचल पंथ ने एक खास तरीका बताया है। आपको अपने हेयरफॉल का पैटर्न देखना है। यानि आपके बाल कब और कैसे ज्यादा टूट रहे हैं। इससे हेयर फॉल की वजह का सही पता चलता है और बाल दोबारा आने की कितनी संभावना हैं इसका पता लग पाता है।

बाल झड़ने के कारण

टेलोजन एफ्लुवियम- इसमें अचानक और बहुत ज्यादा बाल झड़ने लगते हैं। इसमें देखा गया है कि अक्सर किसी ट्रिगर के 2–3 महीने बाद बाल झड़ना शुरू होता है। कई बार तेज बुखार या बीमारी, तनाव, तेजी से वजन कम होना, पोषण की कमी, सर्जरी या बच्चे के जन्म के बाद तेजी से हेयर फॉल होता है। शुरुआत में सिर के बालों की टोटल डेंसिटी बहुत कम नहीं होती। इसमें बाल पूरे सिर से समान रूप से झड़ते हैं, किसी एक जगह से नहीं। जब इसका कारण ठीक हो जाता है, तो आमतौर पर बाल दोबारा उगने लगते हैं।

फीमेल पैटर्न हेयर लॉस- अगर आपके बाल धीरे-धीरे और लगातार पतले होते जा रहे हैं। सिर के ऊपर और बीच की मांग के आसपास बाल ज्यादा कम दिखाई दे रहे हैं। समय के साथ बालों की मांग चौड़ी होने लगी है। बालों की मोटाई धीरे-धीरे कम होती जाती है और वे बहुत पतले हो रहे हैं। तो ये फीमेल हेयर लॉस हो सकता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो बालों की डेंसिटी कम हो सकती है। इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

डिफ्यूज एलोपेशिया एरियाटा- इसमें भी अचानक और पूरे सिर से बाल झड़ सकते हैं, इसलिए यह टेलोजन एफ्लुवियम जैसा लग सकता है। पूरे सिर के बाल पतले हो सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि गोल-गोल गंजे पैच दिखाई दें। कुछ लोगों में छोटे, टूटे हुए या एक सिरे से पतले बाल दिखाई दे सकते हैं। सही पहचान के लिए डॉक्टर को सिर और बालों की अच्छी तरह जांच करनी पड़ती है। कभी-कभी डर्मोस्कोपी की भी जरूरत पड़ सकती है।

क्या बाल झड़ने के बाद दोबारा उग सकते हैं?

अगर बाल अचानक झड़ने लगे हैं, तो दोबारा बाल आने की संभावना आमतौर पर बेहतर होती है, क्योंकि बालों की जड़ें अभी पूरी तरह खराब नहीं हुई होती हैं। लेकिन अगर कई सालों से धीरे-धीरे बाल पतले हो रहे हैं, खासकर जब बालों की मोटाई लगातार कम हो रही हो, तो सिर्फ बाल झड़ना रोक देना काफी नहीं हो सकता। इससे पहले जैसी बालों की डेंसिटी वापस आना मुश्किल हो सकता है। इसलिए बालों के झड़ने के पैटर्न और समय को समझना बहुत जरूरी है। सही समय पर इलाज शुरू करने से इसे रोका जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल