1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में ऐसे लगाएं बालों में मेहंदी, नहीं होगा सर्दी-जुकाम का डर!

सर्दियों में ऐसे लगाएं बालों में मेहंदी, नहीं होगा सर्दी-जुकाम का डर!

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Oct 30, 2023 08:07 am IST,  Updated : Oct 30, 2023 08:07 am IST

Henna for grey hair in winters: सर्दियों में बालों में मेहंदी कई लोग लगाने से बचते हैं। इसके पीछे उनका सबसे बड़ा तर्क ये होता है कि इसकी ठंडक से आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। ऐसे में जानते हैं सर्दियों में इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

Henna for grey hair in winters- India TV Hindi
Henna for grey hair in winters Image Source : SOCIAL

Henna for grey hair in winters: सर्दियां आ रही हैं पर बालों की समस्या लगभग गर्मियों के जैसी ही है। खासकर कि बात अगर सफेद होते बालों की करें तो। दरअसल, सफेद होते बालों के लिए मेहंदी का इस्तेमाल बहुत पुराना है। लेकिन, मेहंदी ठंडी होती है और बालों के लिए इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम की समस्या दे सकता है। इससे सर्दी में बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल के तरीके को बदल सकते हैं। तो, सर्दियों में बालों के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते समय आप इन दो बातों का ध्यान रखें।

सर्दियों में बालों में मेहंदी कैसे लगाएं-How to use henna for grey hair in winters

1. आंवला में मिलाकर लगाएं मेहंदी

आंवला सफेद बालों को कम करने के साथ इन्हें काला करने में मदद करता है। सर्दियों में बालों में मेहंदी लगाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि आंवला उबालकर इसका पानी लें और इसमें मेहंदी मिला लें। इसमें बाद इसमें नींबू का रस,कॉफी, 2 कच्चे अंडे और 2 चम्मच तेल मिलाएं ताकि यह गाढ़ा पेस्ट बन जाए। पेस्ट को दो से तीन घंटे तक रखें और फिर बालों पर लगाएं, ताकि पूरा सिर ढक जाए। इसे 1 से 2 घंटे रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से अपने बालों को वॉश कर लें। 

व्रत के दौरान एनर्जी न हो डाउन इसलिए Karwa Chauth से एक दिन पहले कर लें ये काम

2. काले तिल के पानी में मेहंदी मिलाकर लगाएं

काले तिल को पानी में डालकर उबालकर रख लें और फिर इस पानी में मेहंदी भिगोकर लगा लें। दरअसल, तिल गर्म होता है और ये मेहंदी की ठंडक को कम कर सकता है। इसके अलावा तिल एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो कि स्कैल्प में गंदगी को कम करने के साथ, सूजन और डैंड्रफ को भी कम करने में मददगार है। तो, इस प्रकार से मेहंदी को काले तिल के पानी में मिलाकर लगाना आपके बालों के लिए फायदेमंद है।

amla for hair dye
Image Source : SOCIALamla for hair dye

कमर तक लंबे और घने हो जाएंगे आपके बाल, बस ऐसे आज़माएं मेथी दाने के ये देसी उपाय

मेहंदी के अलावा सर्दियों में बाल रंगने के विकल्प

मेहंदी के अलावा सर्दियों में आप कॉफी और इंडिगो पाउडर से भी अपने बालों को काला कर सकते हैं। इससे सर्दी लगने का भी खतरा नहीं होता है। तो, स्ट्रेस फ्री रहें और सर्दियों में आप इन तरीकों से अपने बालों को काला करें। इसके अलावा कोशिश करें उन फूड्स के सेवन का जो आपके बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल