1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऐसे करेंगे टमाटर का इस्तेमाल तो स्किन को मिलेगा गजब का निखार, टैनिंग और डेड स्किन की हो जाएगी छुट्टी

ऐसे करेंगे टमाटर का इस्तेमाल तो स्किन को मिलेगा गजब का निखार, टैनिंग और डेड स्किन की हो जाएगी छुट्टी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 09, 2024 03:05 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 03:05 pm IST

टमाटर का रोज़ाना इस्तेमाल करने से त्वचा से जिद्दी काले धब्बे हट सकते हैं, त्वचा का रंग निखर सकता है और त्वचा की रंगत भी निखर सकती है। तो चलिए जानते हैं आप अपनी स्किन केऔर रूटीन में टमाटर का कैसे इस्तेमाल करें?

skin care tips - India TV Hindi
skin care tips Image Source : SOCIAL

अगर आपकी चेरे पर भी टैनिंग और डेड स्किन का ग्रहण लगा है तो इस दूर करने के लिए आप अपनी स्किन केयर रूटीन में टमाटर का इस्तेमाल करें। दरअसल, टमाटर स्किन की कई समस्याओं में बेहद कारगर है।इसमें लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए, टमाटर का रोज़ाना इस्तेमाल करने से त्वचा से जिद्दी काले धब्बे हट सकते हैं, त्वचा का रंग निखर सकता है और त्वचा की रंगत भी निखर सकती है। तो चलिए जानते हैं आप अपनी स्किन केऔर रूटीन में टमाटर का कैसे इस्तेमाल करें?

इन तरीकों से करें टमाटर का इस्तेमाल:

  • टमाटर और कॉफ़ी स्क्रब: डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर का स्क्रब बनाएं। एक टमाटर को बीच में से आधा आधा काटें। अब आधे वाले हिस्से पर आधा चम्मच कॉफ़ी और आधा चम्मच चीनी डालें। अब टमाटर को अपनी स्किन पर 10 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। इससे स्किन से सिर्फ डेड स्किन ही नहीं बल्कि टैनिंग और डार्क स्पॉट्स भी कम होगा। तय समय के बाद चेहरा धोएं। 

  • टमाटर और एलोवेरा जेल: अगले स्टेप में आधे टमाटर पर एक चम्मच एलोवेरा जेल डालें और हलके हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से स्किन को तुरंत कूलिंग मिलेगी। यह आपके स्किन को हाइड्रेशन देने का काम करता है। आप अपने चहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। 

  • टमाटर और हल्दी: अब ग्लो पाने के लिए टमाटर के आधे टुकड़े पर आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। अब हल्दी वाले टमाटर को अपने स्किन पर हलके हाथों से मसाज करें। 10 मिनट बाद अपना चेहरा धोएं। कुछ हफ़्तों तक यह रूटीन दोहराने से आपके चेहरे से डर्ट, टैनिंग और डेड स्किन का सफाया हो जाएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल