1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिल्की और स्मूथ हेयर के लिए आज़माएं चावल के ये घरेलू उपाय, मलमल से भी मुलायम हो जाएंगे बाल

सिल्की और स्मूथ हेयर के लिए आज़माएं चावल के ये घरेलू उपाय, मलमल से भी मुलायम हो जाएंगे बाल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 13, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 02:38 pm IST

​क्या आप जानते हैं चावल के पानी से आपके रूखे-सूखे बालों की छुट्टी हो जाएगी। चलिए हम आपको बताते हैं आप अपने उलझे बालों को सुलझाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें।

Rice hair mask - India TV Hindi
Rice hair mask Image Source : SOCIAL

देश दुनिया में बढ़त प्रदूषण की वजह से हमारे शरीर और सेहत को कई तरह का नुकसान ही रहा है। खासकर हमारे बालों की जो दुगर्ति हो रही है इसमें प्रदूषण का बहुत बड़ा रोल है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बालों की फ्रिज़ीनेस खत्म हो जाए और वे चमकने लगें तो आप चावल के पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। कोरिया में लोग सालों से चावल के पानी का बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं आप अपने उलझे बालों को सुलझाने और रेशम जैसी चमक पान के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें।

बालों के लिए फायदेमंद है चावल

चावल का पानी बालों के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ इसमें फेरुलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके बालों की खोई हुई चमक को वापस लौटाता है। चावल के पानी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट बालों की चमक बढ़ाने के साथ-साथ ग्रोथ और मजबूत  बनाने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं चावल का पानी

एक पैन में एक कटोरी सफेद चावल लें और इसमें अधिक 2 कटोरी पानी मिलाएं। अब इस पानी में 2 चम्मच अलसी के बीज मिलाएं।  इसके बाद इस पानी को धीमी आंच  पर कम से कम 15 मिनट तक पकने दें। जब चावल आधा कच्चे हो तो इस पानी को छान लें। अब इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में रख दें। अपने बालों को वॉश करने से पहले चावल के पानी से बाल को धोएं और 10-15 मिनट छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी और शैंपू से धो लें।

चावल के पानी से बालों को होगें ये फायदे

चावल के पानी को लगातार इस्तेमाल करने से आपका हेयर क्यूटिकल्स बेहतर होगा। इसके इस्तेमाल से बालों की चमक बढ़ती है और साथ ही यह स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। यही कारण है कि इसे अनेक हेयर केयर प्रोडक्ट्स में शामिल किया जाता है। चावल के पानी में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। यह पानी बालों को मजबूती देता है जिससे बालों का लगातार झड़ना भी रुकता है। 

नेचुरल कंडीशनर है अंडा, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो लौट आएगी बालों की खोई हुई चमक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल