1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तरबूज खाने के ही नहीं बल्कि चेहरे पर लगाने के भी हैं कई फायदे, जानें 3 तरीके

तरबूज खाने के ही नहीं बल्कि चेहरे पर लगाने के भी हैं कई फायदे, जानें 3 तरीके

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 19, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 02:05 pm IST

Watermelon for skin: तरबूज एक हाइड्रेटिंग फल है जो कि गर्मियों में स्किन के लिए भी फायदेमंद है। ये स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। कैसे, जानते हैं।

Watermelon for skin- India TV Hindi
Watermelon for skin Image Source : FREEPIK

Watermelon for skin: गर्मियां यानी तरबूज का मौसम। इस मौसम में इस फल को खाना शरीर को पानी से भर देता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। लेकिन, अगर हम कहें कि इसे चेहरे पर लगाने के भी यही फायदे (watermelon benefits for skin) हैं तो, क्या। जी हा, तरबूज को चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं। ये असल में एक क्लींजर की तरह काम करता है और स्किन पोर्स को अंदर से साफ करके हाइड्रेट करता है। इसके अलावा ये आपको गुलाबी गाल पाने में मदद करता है। इसके अलावा ये स्किन में पिग्मेंटेशन को कम करने और स्किन व्हाइटनिंग में भी मददगार है। साथ ही तरबूज को लगाना त्वजा में कोलेजन बूस्ट करने के साथ झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। लेकिन, सवाल ये है कि तरबूज चेहरे पर लगाएंगे कैसे। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

तरबूज को चेहरे पर कैसे लगाएं- How to use watermelon for skin in hindi? 

1. तरबूज से बनाएं फेस मास्क

तरबूज को दरदरा करके पीस लें और इसका एक फेस मास्क तैयार कर लें। फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से चेहरे का मसाज करते हुए ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। ये असल में चेहरे की क्लीनजिंग में मदद करता है और इसे अंदर से मॉइस्चराइज करता है। इस तरह से स्किन के लिए फायदेमंद है। 

Watermelon_pack
Image Source : FREEPIKWatermelon_pack

सूरज की तरह दमकेगा आपका चेहरा, बस लगाएं सूरजमुखी के बीजों से बनने वाला ये स्क्रब

2. यूं ही तरबूज को चेहरे पर रगड़ें

यूं ही तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से भी ये स्किन के लिए मसाज की तरह काम करता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और आपको एक ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है। तो, तरबूज को थोड़ा सा काटकर निकाल लें और इस अपने चेहरे पर यूं ही रगड़ें। ये चेहरे में कोलेजन बूस्ट करने के साथ फाइन लाइन्स से बचाव में मदद करेगा। 

इतने दिन इस्तेमाल के बाद तुरंत फेंक दें अपना टूथब्रश, दांतों में कीड़े ही नहीं होंगी कई और दिक्कतें

3. तरबूज के छिलके का इस्तेमाल करें

तरबूज के छिलके का इस्तेमाल आप एक स्क्रब की तरह कर सकते हैं। ये आपके स्किन पोर्स को अंदर से साफ करने और विटामिन सी की मदद से फाइन रेडिकल्स को कम करने में मददगार है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को अंदर से स्वस्थ रखने और एक ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको तरबूज चेहरे पर लगाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल