1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है? स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है? स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 28, 2024 10:32 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 10:53 pm IST

क्या आप जानते हैं कि शहद आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए शहद के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

Skin benefits of honey- India TV Hindi
Skin benefits of honey Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से शहद को त्वचा के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपकी स्किन हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। शहद में एक से बढ़कर एक पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। शहद में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स आपकी स्किन हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। शहद को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।

रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा

शहद आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा ड्राई रहती है, तो आपको शहद का इस्तेमाल करके जरूर देखना चाहिए। शहद अप्लाई करने से न केवल आपकी त्वचा का रूखापन दूर होगा बल्कि आपकी त्वचा नरम और मुलायम हो जाएगी।

त्वचा की रंगत में सुधार

सर्दियों में अक्सर त्वचा की रंगत खो जाती है और स्किन डल लगने लगती है। अगर आप भी अपनी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस पाना चाहते हैं तो अपने स्किन केयर रूटीन में शहद को शामिल कर लीजिए। यकीन मानिए शहद को रेगुलर अप्लाई कर मिलने वाले रिजल्ट्स केमिकल बेस्ड महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से कई गुना बेहतर हो सकते हैं। हालांकि, अपने पूरे चेहरे पर शहद लगाने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

ब्लैकहेड्स-फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा

अगर आप ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शहद को जरूर इस्तेमाल करके देखें। शहद आपकी स्किन पर मौजूद गंदगी और ऑइल को रिमूव करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा शहद आपके फटे होंठों को मुलायम बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं। शहद में पाए जाने वाले तमाम तत्व स्किन से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल