1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. झटपट बनाएं राजस्थानी लहसुन की चटपटी चटनी, सर्दियों में जरूर खाएं, बूस्ट होगी इम्यूनिटी

झटपट बनाएं राजस्थानी लहसुन की चटपटी चटनी, सर्दियों में जरूर खाएं, बूस्ट होगी इम्यूनिटी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 27, 2024 11:07 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 11:17 pm IST

अगर आपको भी खाने के साथ-साथ चटपटी चटनी खाना पसंद है, तो आपको राजस्थानी लहसुन की चटनी की इस बेहद कमाल की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

लहसुन की चटनी- India TV Hindi
लहसुन की चटनी Image Source : SOCIAL

भारत में अलग-अलग तरह की चटनियां बड़े चाव के साथ खाई जाती हैं। कुछ लोगों को तो चटनी के बिना खाना अधूरा लगता है। अगर आपने भी अभी तक राजस्थानी लहसुन की चटनी नहीं खाई है, तो आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस चटनी का तीखा और मसालेदार स्वाद आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। पराठे से लेकर दाल-चावल तक, आप किसी भी डिश के साथ लहसुन की चटनी को सर्व कर सकते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले 2 पूरे लहसुन की कलियों को अलग-अलग करके छील लीजिए और फिर ओखली में डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए। 

दूसरा स्टेप- चटनी को चटपटा और तीखा बनाने के लिए अब आपको ओखली में एक टीस्पून नमक, एक टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और एक टीस्पून धनिया पाउडर एड कर सभी चीजों को पीस लेना है।

तीसरा स्टेप- एक पैन में 2 टेबलस्पून घी या तेल को गर्म कर इसमें हाफ टीस्पून जीरा एड कीजिए और फिर जीरे को हल्का गोल्डन होने तक भून लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद पैन में लहसुन और मसालों के पिसे हुए मिक्सचर को भी डाल दीजिए। आपको इस मिक्सचर को हल्की आंच पर तब तक भूनना है, जब तक लहसुन की कच्ची महक चली न जाए।

पांचवां स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते रहें और लगभग 5 मिनट तक पकाएं। जरूरत पड़े तो आप इस मिक्सचर में थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं।

छठा स्टेप- इसके बाद आप गैस बंद करके लहसुन की चटनी में फ्रेश धनिया और नींबू का रस भी डाल दीजिए। इन दोनों चीजों की वजह से इस चटनी का स्वाद कई गुना बढ़ सकता है।

राजस्थानी लहसुन की चटनी का टेस्ट, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस चटनी को 3 से 4 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल