गर्मी के मौसम में पसीने और धूल मिट्टी की वजह से बाल चिपचिपे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में बालों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। बालों की देखभाल की जब भी बात होती है तो लोग घरेलू नुस्खे अपनाना ज्यादा पसंद करते हैं। जब बात घरेलू नुस्खे की होती है तो नींबू का नाम सबसे ऊपर आता है। विटामिन C, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सिट्रिक एसिड से भरपूर नींबू न केवल सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि बालों के लिए रामबाण माना जाता है। ऐसे में यहां जानते हैं कि बालों में नींबू का रस लगाने से क्या होता है।
डैंड्रफ से छुटकारा
नींबू में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसके अम्लीय गुण स्कैल्प के pH लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं।
ऑयली स्कैल्प से राहत
अगर आपके बाल बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं, तो नींबू का रस सीबम को नियंत्रित करने में प्रभावी है।
बालों में चमक
नींबू बालों के क्यूटिकल्स को सिकोड़ता है, जिससे बालों की सतह चिकनी हो जाती है और वे प्राकृतिक रूप से चमकने लगते हैं।
बालों की ग्रोथ
नींबू में मौजूद विटामिन C कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जो बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए जरूरी है।
नींबू लगाने के 3 बेहतरीन तरीके
1. नींबू और नारियल तेल
2 बड़े चम्मच गुनगुने नारियल तेल में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से स्कैल्प पर 5-10 मिनट तक मसाज करें और 20 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी।
2. नींबू और एलोवेरा
बालों को सॉफ्ट एंड सिल्की बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे मास्क की तरह बालों और जड़ों पर लगाएं। यह बालों को हाइड्रेट करने और चमक बढ़ाने में मदद करता है।
3. नींबू और दही
एक कटोरी दही में आधा नींबू निचोड़ें। इसे बालों की लंबाई और जड़ों पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। यह नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।