इन दिनों हेयर फॉल की समस्या से ज़्यादातार लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बाद भी बालों की हालत बिगड़ती जा रही है, तो अब समय आ गया है कि आप अपनी रसोई की ओर रुख करें। रसोई में मिलने वाला मसाला 'मेथी' बालों की सेहत के लिए अमृत समान है। मेथी के बीजों में पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को नमी देते हैं और बेजान बालों में फिर से जान डाल देते हैं। चलिए जानते हैं मेथी बालों के लिए कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?
मेथी के बीज बालों की देखभाल में कैसे मदद करते हैं?
मेथी के बीज फोलिक एसिड, विटामिन A, विटामिन K और विटामिन C से भरपूर होते हैं, और इनमें पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। मेथी के बीजों में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भी काफी मात्रा में होता है, जो बालों का झड़ना और डैंड्रफ रोकने में मदद करता है। साथ ही, यह बालों का रूखापन, गंजापन और बालों का पतला होना जैसी सिर की त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के इलाज में भी सहायक है। इसमें लेसिथिन की भी काफी मात्रा होती है, जो बालों को नमी देता है और उनकी जड़ों या हेयर फॉलिकल्स को मज़बूत बनाता है।
हेयर फॉल के लिए मेथी हेयर मास्क
2 बड़े चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और रात भर किसी ठंडी जगह पर रखा रहने दें। उन्हीं दानों को उसी पानी का इस्तेमाल करके पीसकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों की जड़ों पर लगाएँ और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बालों को किसी शैम्पू से धोने से पहले, सिर की त्वचा पर थोड़ा-सा मसाज करें। बेहतरीन नतीजों के लिए, इस प्रक्रिया को हफ़्ते में कम से कम दो बार दोहराएँ।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए मेथी हेयर मास्क
3 बड़े चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह मेथी के दानों को पीस लें। उन्हें तब तक अच्छी तरह पीसें, जब तक वे पेस्ट जैसी गाढ़ी कंसिस्टेंसी के न हो जाएं। अब1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएँ। इस पेस्ट को सिर की त्वचा और बालों के सिरों पर लगाएँ। इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक लगा रहने दें।
हेयर जेल मास्क
मेथी और अलसी का हेयर जेल बालों को मुलायम बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसे बनाने के लिए मेथी के बीज (2 बड़े चम्मच) को रात भर भिगोकर सुबह 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज और 3 कप पानी के साथ उबालें। पानी गाढ़ा होने पर उसे गर्म ही छान लें और ठंडा होने पर किसी भी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर कांच के जार में स्टोर करें और लगाएं