1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 1 तेल पर कई समस्याओं का हल! जानें स्वस्थ लंबे बालों के लिए इसे घर में कैसे बनाएं?

1 तेल पर कई समस्याओं का हल! जानें स्वस्थ लंबे बालों के लिए इसे घर में कैसे बनाएं?

 Published : Apr 01, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 03:00 pm IST

बालों के लिए ये तेल कई समस्याओं का हल है। इसमें एक साथ इतने गुण हैं कि लगातार इसका इस्तेमाल (amla olive oil recipe benefits) आपके बालों की रंगत बढ़ा सकता है। जानते हैं क्यों और कैसे।

oil best for hair growth and thickness- India TV Hindi
oil best for hair growth and thickness Image Source : SOCIAL

बालों की समस्या चाहे जो हो पर उनके कारण बहुत साफ होते हैं। जैसे कि पहला कारण बालों में पोषण की कमी जो कि सफेद बाल, पलते बाल और फिर खराब बालों का कारण बनते हैं। इसके अलावा नमी की कमी से बाल अंदर से ड्राई हो जाते हैं और इससे डैंड्रफ की समस्या होती है जो कि हेयर फॉल का कारण बनता है। इसके अलावा हाइड्रेशन की कमी और गंदगी की वजह से बालों में फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या होती है जिससे डैंड्रफ समेत बालों की कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इस स्थिति में आप आंवला ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं। जानते हैं इसे लगाने का तरीका और फायदे।

बालों के लिए कैसे बनाएं आंवला ऑलिव ऑयल

आपको दो काम काम करना है पहले को आंवले का पाउडर ले लें या फिर सूखा हुआ आंवला ले लें। इसके बाद थोड़े से नारियल तेल में आंवले को डालकर पका लें। अच्छी तरह से पकाएं और जब ये पक जाए तो गैस ऑफ कर दें। इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। जब दोनों मिल जाए तो इसे हल्का ठंडा होने दें और उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। इससे अच्छी तरह से स्कैल्प को मसाज करें और फिर इसे ऐसे ही रहने दें। थोड़ी देर बाद इसे फिर मसाज करें और 1 घंटे बाद बालों को वॉश कर लें।

आंवला ऑलिव ऑयल लगाने के फायदे

1. डैड्रफ और सफेद बालों की समस्या में कारगर

आंवला एंटीबैक्टीरियल होने के साथ विटामिन सी से भी भरपूर है और ये दोनों मिलकर बालों में डैंड्रफ को रोकने में मदद करते हैं। जब ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर आप इसे लगाते हैं तो ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और बालों को अंदर से काला करने में मदद करता है। तो, अगर आपको डैड्रफ और सफेद बालों की समस्या है तो आंवला ऑलिव ऑयल लगाएं।

amla for hair
Image Source : SOCIALamla for hair

2. बालों को मोटा और घना करता है

बालों को मोटा और घना बनाने के लिए आप आंवला ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल बालों के टैक्सचर को सही करता है और इन्हें अंदर से स्वस्थ रखता है। ये दोनों मिलकर बालों में नमी को लॉक करते हैं और इनके टैक्सचर को बेहतर बनाते हैं। इस प्रकार से ये दोनों तेल मिलकर बालों की कई समस्याएं को एक साथ कम करते हुए एक स्वस्थ और घने बाल पाने में मदद करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल