1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर दर्द में किस तेल की मालिश करें? जानें 3 नैचुरल पेनकिलर ऑयल जो मिनटों में दिला सकता है राहत

सिर दर्द में किस तेल की मालिश करें? जानें 3 नैचुरल पेनकिलर ऑयल जो मिनटों में दिला सकता है राहत

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 27, 2022 08:40 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 08:40 pm IST

सिर दर्द में घरेलू उपाय अक्सर हम खोजते रहते हैं। ऐसे में इन इंटी इंफ्लेमेटरी तेलों (anti inflammatory oil) का इस्तेमाल करके इस समस्या से राहत पाया जा सकता है।

oil_for_headache- India TV Hindi
oil_for_headache Image Source : FREEPIK

सिर दर्द से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। कई बार ये थकान और स्ट्रेस की वजह से होता है तो कई बार ये मौसमी या लाइफस्टाइल से जुड़े बदलावों के कारण भी होता है। ऐसे में दवा लेने से पहले कुछ घरेलू उपचारों की मदद लें तो इस समस्या में राहत मिल सकती है। तो, स्थिति में आप कुछ हर्बल ऑयल (best oil for headache relief in hindi) का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें एंटी इंफ्लेमेटरी (anti inflammatory oil) गुण होता है। साथ ही ये नैचुरल पेनकिलर की तरह भी काम करते हैं। ये आपके नसों में जा कर उन्हें आराम देते हैं, उनकी हलचल को कम करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं।

Lavender oil for headache
Image Source : FREEPIKLavender oil for headache

सिर दर्द में किस तेल की मालिश करें-Which oil is best for headache in hindi

1. मेन्थॉल ऑयल या पुदीने का तेल-Peppermint Oil for headache

मेन्थॉल ऑयल या पुदीने का तेल, एनाल्जेसिक रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह नसों को को ट्रिगर करके दर्द को सुन्न करता है। ये सिरदर्द के दर्द की वास्तविक अनुभूति को कम करता है और आपको महसूस होगा कि दर्द कम हो रहा है। इसके अलावा इस तेल की खास बात यह है कि पुदीना का उपयोग चिंता को कम करने के साथ स्ट्रेस फ्री महसूस करवाता है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और सिर दर्द से निजात दिलाता है।

2. कैमोमाइल ऑयल-Chamomile essential oil

कैमोमाइल ऑयल शरीर को आराम देता है और मांसपेशियों को राहत महसूस करवाता है। साथ ही ये चिंता, एंग्जायटी और अनिद्रा के लक्षणों को कम करने में भी मददगार है। इस वजह से सिर दर्द में इस तेल के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। ये पहले आपके दिमाग को रिलैक्स करता है और फिर आपको नींद आ जाती है जिससे सिर दर्द ठीक हो जाती है। 

Chamomile essential oil
Image Source : FREEPIKChamomile essential oil

3. लैवेंडर ऑयल-Lavender oil for headache

लैवेंडर ऑयल सिर दर्द को शांत करने में मददगार है। ये स्ट्रेस कम करता है और नींद ना आने की समस्या में कारगर है। लैवेंडर ऑयल का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दिमाग की नसों को शांत करता है और फिर मूड को बेहतर बनाता है। इस तरह ये सिर दर्द को कम करने में मददगार है। तो, अगर आपको सिर दर्द हो रहा हो तो आप इन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल