1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बारिश के मौसम में बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?

बारिश के मौसम में बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?

 Written By: Ritu Raj @rituraj141192
 Published : Jul 28, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 01:54 pm IST

बारिश के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इस मौसम में बालों को थोड़ा एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में तेल के जरिए बालों की देखभाल की जा सकती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बारिश के मौसम में कौन सा तेल लगाना चाहिए।

बारिश के मौसम में बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए? - India TV Hindi
बारिश के मौसम में बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए? Image Source : MAGNIFIC

बारिश के मौसम में हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है। इस वजह से स्कैल्प पर चिपचिपाहट,डैंड्रफ,फंगल इंफेक्शन और बाल झड़ने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में बालों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। बालों में तेल लगाकर इसकी देखभाल की जा सकती है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि मानसून में बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए ताकि बाल मजबूत और चमकदार बने रहें। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बारिश के मौसम में कौन सा तेल लगाना चाहिए। 

1. टी ट्री ऑयल के साथ नारियल तेल 

नारियल का तेल हल्का होता है और बालों की जड़ों में गहराई तक समा जाता है। लेकिन बारिश में सिर्फ नारियल तेल लगाने के बजाय इसमें 2-3 बूंदें टी ट्री एसेंशियल ऑयल की मिला लें। टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बारिश में होने वाले डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से बचाते हैं।

2. नीम का तेल
अगर मानसून में आपके सिर में खुजली,छोटे-छोटे दाने या जिद्दी डैंड्रफ की समस्या होती है, तो नीम का तेल रामबाण इलाज है। नीम में मौजूद औषधीय गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं। इसे हमेशा बादाम या नारियल तेल में मिलाकर लगाना चाहिए।

3. जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल की बनावट हमारे स्कैल्प से निकलने वाले प्राकृतिक तेल जैसी ही होती है। यह बहुत हल्का और नॉन-ग्रीसी होता है। यह बालों को बिना चिपचिपा बनाए गहराई से पोषण देता है और मॉइस्चर को लॉक करता है। फ्रिजी और उलझे बालों के लिए यह सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।

4. बादाम का तेल
विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल हल्का होता है और बालों को चिपचिपा नहीं बनाता। यह कमजोर और बेजान बालों को मजबूती देता है और बारिश के मौसम में बाल टूटने की समस्या को कम करता है।

मानसून में तेल लगाने का सही तरीका
हल्का गुनगुना करें: तेल को थोड़ा सा गुनगुना करके ही लगाएं, इससे सिर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

कम समय के लिए लगाएं: बारिश में रात भर तेल लगाकर न छोड़ें। शैम्पू करने से 1 से 2 घंटे पहले ही तेल लगाएं। रात भर तेल छोड़ने से धूल और नमी चिपक सकती है, जिससे डैंड्रफ बढ़ता है।

हल्के हाथों से मसाज करें: ज्यादा तेजी से मालिश करने के बजाय उंगलियों के पोरों से हल्की मसाज करें, क्योंकि इस मौसम में बाल पहले से कमजोर होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल