1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Cannes 2019: Amul ने कुछ इस अंदाज में ऐश्वर्या-दीपिका के लुक को किया सेलिब्रेट, तस्वीरे देखते ही कहेंगे WOW

Cannes 2019: Amul ने कुछ इस अंदाज में ऐश्वर्या-दीपिका के लुक को किया सेलिब्रेट, तस्वीरे देखते ही कहेंगे WOW

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2019 07:58 pm IST,  Updated : May 22, 2019 08:08 pm IST

अमूल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दीपिका और ऐश्वर्या के गाउॅन लुक को अपने अंदाज में बनाया है। दीपिका का ग्रीन गाउॅन लुक और ऐश्वर्या का गोल्डन जलपरी लुक कान फिल्म फेस्टिवल में काफी चर्चा बटोर चुका है।

Amul cannes- India TV Hindi
Amul cannes

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्रियों का हर साल की तरह इस साल भी काफी दबदबा है। हर अभिनेत्री अपने अलग-अलग लुक के कारण सु्र्खियों में छाई  हुई हैं। इस बार देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ दिना खान ने भी कांस में डेब्यू किया है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर जैसी फेमस अभिनेत्रियों ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। इसी बीच अमूल ने भी दीपिका और ऐश्वर्या के लुक को अपने तरीके से दिखाया है।

अमूल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दीपिका और ऐश्वर्या के गाउॅन लुक को अपने अंदाज में बनाया है। दीपिका का ग्रीन गाउॅन लुक और ऐश्वर्या का गोल्डन जलपरी लुक कान फिल्म फेस्टिवल में काफी चर्चा बटोर चुका है। अमूल अपने क्रिएटिव पोस्टर्स के लिए हमेशा से तीरफ बटोरता रहा है। दीपिका और ऐश्वर्या का डूडल शेयर करते हुए अमूल ने लिखा, 'गोरी तेरा गाउॅन बड़ा न्यारा।'

बता दें कि अमूल बटर हमेशा से अपने फनी और क्यूट डूडल्स के जरिए बॉलीवुड के कई यूनिक मोमेंट को शेयर करता रहा है।

अमूल के इस नए ऐड को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस ब्रैंड ने ऐसा कुछ किया है। इससे पहले भी चाहे आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर टैगलाइन ‘खा पीके जाना’ के साथ ऐड बनाना हो या दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ को लेकर टैगलाइन ‘डिश विश’ के साथ ऐसा यूनिक आईडिया दिखाना हो, ये ब्रैंड हर बार अपने इस अनोखी सोच से लोगों की तारीफें पाता है।

deepika
deepika

दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का गाउन पहना हुआ था।

aishwarya
aishwarya

वहीं ऐश्वर्या राय गोल्डन मरमेड के लुक में नजर आईं थीं।

ये भी पढ़ें-

Cannes 2019: कांस में ऐश्वर्या के फिश कट गाउन से ज्यादा इन चीजों के कारण छा गई सोशल मीडिया पर

Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा ने कांस में पति निक का साथ छोड़ इस शख्स के साथ खिंचाई ऐसे तस्वीर, जानें कौन है ये?

Cannes 2019: कांस से ऐश्वर्या रॉय के 2 लुक्स आएं सामने, एक बार फिर अपने लुक से मचाया इंटरनेट पर तहलका

Cannes 2019: कांस से सोनम कपूर का पहला लुक आया सामने, रेड गाउन में बरपा रही हैं कहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल