1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2019: कांस से ऐश्वर्या रॉय के 2 लुक्स आएं सामने, एक बार फिर अपने लुक से मचाया इंटरनेट पर तहलका

Cannes 2019: कांस से ऐश्वर्या रॉय के 2 लुक्स आएं सामने, एक बार फिर अपने लुक से मचाया इंटरनेट पर तहलका

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 20, 2019 07:29 pm IST,  Updated : May 20, 2019 07:55 pm IST

ऐश्वर्या ने अपने पहले पहले मरमेड वाले गाउन के कारण सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही थी। अब वह दूसरे दिन 2 लुक में नजर आईं। फन्ने खान की एक्ट्रेस गाउन और दूसरे लुक में डेनिम आउटफिट्स में नजर आईं।

Aishwarya rai- India TV Hindi
Aishwarya rai

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल में इस समय ऐश्वर्या राय अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करती हुई नजर आ रही हैं। कांस के दूसरे दिन भी ऐश ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया है।

 

ऐश्वर्या ने अपने पहले पहले मरमेड वाले गाउन के कारण सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही थी। अब वह दूसरे दिन 2 लुक में नजर आईं। फन्ने खान की एक्ट्रेस गाउन और दूसरे लुक में डेनिम आउटफिट्स में नजर आईं।

ऐश्वर्या का ये लुक गर्मियों के लिए बेस्ट नजर आ रहा है। इस ड्रेस में रेड और व्हाइट लाइन है। इसके साथ लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दे रही हैं। यह खूबसूरत गाउन Leal Daccarett के कलेक्शन में से एक है।

वहीं ऐश्वर्या के दूसरे लुक की बात करें तो इस लुक में भी रेड लिपस्टिक के साथ डेनिम लुक में रेड कारपेट में नजर आईं।

ऐश्वर्या ने इस लुक में डेनिम जीस के साथ व्हाइट टी शर्ट और ऊपर से डेनिम लॉंग को  पहना हुआ है। इस लुक में ऐश्वर्या काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

वही ऐश्वर्या के पहले लुक की बात करें तो तो उन्होंने  Jean-Louis Sabaji के गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन में एंट्री की। इस वन-शोल्डर फिश-कट गाउन में ऐश्वर्या का लुक बेहद खास था, लेकिन आउटफिट से नजरें हटाकर जरा उनके ईयर मेकअप पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें-

Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा ने कांस में पति निक का साथ छोड़ इस शख्स के साथ खिंचाई ऐसे तस्वीर, जानें कौन है ये?

Cannes 2019: कांस में ऐश्वर्या के फिश कट गाउन से ज्यादा इन चीजों के कारण छा गई सोशल मीडिया पर

कांस के रेड कारपेट से पहले सोनम कपूर के इन लुक्स की हो रही है खूब चर्चा, सिर्फ जैकेट की कीमत 50 हजार से अधिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल