1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. धनतेरस 2019: 'चांदी का सिक्का' असली है या नकली, इन पांच तरीकों से करें पहचान

धनतेरस 2019: 'चांदी का सिक्का' असली है या नकली, इन पांच तरीकों से करें पहचान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2019 10:39 am IST,  Updated : Oct 25, 2019 10:39 am IST

धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदना है तो पहले उसके असली और नकली होने की पहचान कर लीजिए। ये टिप्स आपके काम आएंगे। 

how to identify silver coin- India TV Hindi
how to identify silver coin Image Source : GOOGLE

Diwali 2019 का त्योहार आ गया है और आज देश भर में धनतेरस dhanteras का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। शास्त्रों में धनतेरस पर सोना चांदी आदि धातु खरीदने को शुभ माना गया है। अधिकतर लोग दीवाली पूजन में इस्तेमाल किया जाने वाला चांदी का सिक्का Silver Coin धनतेरस के दिन ही खरीदते हैं।

इस दिन चांदी का सिक्का खरीदना काफी शुभ होता है इसलिए बाजार में चांदी के सिक्के की मांग बढ़ जाती है। लेकिन धनतेरस के मौके पर चांदी के सिक्कों की ज्यादा मांग के चलते बाजार में असली नकली चांदी के सिक्कों की भरमार हो जाती है। ऐसे में पहचानना मुश्किल हो सकता है कि जो सिक्का आप खरीद रहे हैं वो असली है या नकली। 

आइए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस पर चांदी के सिक्के की पहचान कैसे करें ताकि आपके घर खरी चांदी का सिक्का आ सके।

1. कहीं दुकानदार आपको पुराना पालिश किया हुआ सिक्का तो नहीं बेच रहा, इसके लिए सिक्के के किनारों को अच्छी तरह देखें, वो घिसे हुए या  धारीदार तो नहीं है। अगर सिक्के के किनारे घिसे हुए और धारीदार हैं तो समझ लीजिए कि सिक्का पुराना है और उसे पॉलिश करके बेचा जा रहा है।

2. सिक्के को साफ फर्श पर गिराकर देखें। अगर वो गिरते समय छन्न से आवाज करे तो समझ लीजिए कि सिक्का नकली है। दरअसल असली चांदी का सिक्का ठोस होता है और जमीन पर गिरने पर उससे छन्न नहीं बल्कि ठक की आवाज आती है। इसलिए असली और नकली सिक्के की पहचान का ये सबसे बेहतरीन तरीका है।

 

3. हॉलमार्किंग का रखें ध्यान, सोने की तरह शुद्ध चांदी पर भी हॉलमार्किंग होती है, सिक्का खरीदने से पहले उसे जरूर देख लें।

 4. चांदी के सिक्के पर बर्फ का टुकड़ा रखें और अगर बर्फ तेजी से पिघलती है तो समझ लीजिए कि सिक्का असली है। अगर बर्फ पिघलने में देर लगती है तो समझिए कि सिक्का नकली है। दरअसल बर्फ में थर्मल एनर्जी होती है औऱ चांदी थर्मल एनर्जी की सबसे अच्छी सुचालक है, ऐसे में असली चांदी के सिक्के पर बर्फ तेजी से पिघल जाएगी।

5. चुंबक टेस्ट - चांदी का सिक्का खरीदते वक्त चुंबक लेकर जाइए। जो भी सिक्का ले रहे हैं उसे चुंबक के नजदीक ले जाइए, अगर चुंबक उससे आकर्षित हो रहा है तो सिक्का नकली है। दरअसल चांदी चुंबकीय धातु नहीं है इसलिए असली चांदी चुंबक की तरफ आकर्षित नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल