1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कोरोना वायरस के खौफ के बीच डोमिनोज लाया जीरो कॉन्टेक्ट डिलिवरी ऑप्शन

कोरोना वायरस के खौफ के बीच डोमिनोज लाया जीरो कॉन्टेक्ट डिलिवरी ऑप्शन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 02:59 pm IST

कोरोना वायरस के चलते फूड स्टॉल तो बंद हो चुके हैं लेकिन डोमिनोज पिज्जा ने अनोखा तरीका निकाला है जिसके चलते बिना संक्रमण की चिंता किए फूड डिलिवरी होगी।

Domino's offer zero contact delivery offer - India TV Hindi
डोमिनोज ने दिया जीरो कॉन्टेक्ट डिलीवरी का विकल्प

एक तरफ दुनिया भर में कोरोना वायरस का खौफ छाया है और दूसरी तरफ जनता की सहूलियत के लिए तरह तरह के ऑफर आ रहे है। कोरोना के संक्रमण के दौर में जब मॉल, फूड स्ट़ल औऱ होटेल तक बंद हो चुके हैं, जनता फूड के लिए होम डिलिवरी का विकल्प आजमा रही है। यहां भी डिलिवरी बॉय के संक्रमण का खतरा था जिसे डोमिनोज ने हटाने की कोशिश की है। 

किसी भी चीज औऱ लोगों को छूने से बचने की कवायद के बीच डोमिनोज पिज्जा ने अपने यूजर को जीरो कॉन्टेक्ट डिलिवरी का ऑप्शन दिया है। इसके तहत आप बिना किसी चीज को छुए पिज्जा घर पर मंगवा सकते हैं। 

डोमिनोज ने कहा कि इस विकल्प के जरिए कस्टमर औऱ सेफ डिलीवरी एक्सपर्ट के बीच किसी तरह का कॉन्टेक्ट नहीं होगा और कस्टमर कोरोना के संक्रमण की चिंता किए बिना पिज्जा का स्वाद ले सकता है। 

बताया जा रहा है कि इसके तहत डिलिवरी एक्सपर्ट विशेष प्रकार के कैरी बैग में पिज्जा लेकर आएगा और कस्टमर के दरवाजे पर रख देगा। इसके बाद वो बिना किसी चीज को छुए एक मीटर दूर जाकर खड़ा हो जाएगा और बैग कस्टमर के उठाने के बाद लौट जाएगा। 

आपको बता दें कि ये सुविधा डोमिनोज के लेटेस्ट एप को डाउनलोड करने पर ही प्राप्त हो सकेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल