Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. International Women's Day: जानें आखिर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, साथ ही जानिए इस मनाने के पीछे का कारण

International Women's Day: जानें आखिर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, साथ ही जानिए इस मनाने के पीछे का कारण

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Mar 05, 2019 12:19 pm IST, Updated : Mar 05, 2019 04:05 pm IST

International Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) 8 मार्च (गुरुवार) को मनाया जाएगा। इस दिन को महिलाएं अपने अनुसरा मनाती है। लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया क्यों जाता है या फिर इसकी शुरुआत कैसे हुई? जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।

womens day- India TV Hindi
womens day

International Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) 8 मार्च (गुरुवार) को मनाया जाएगा। इस दिन को महिलाएं अपने अनुसरा मनाती है। लेकिन क्या आप जानते है कि आखिर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया क्यों जाता है या फिर इसकी शुरुआत कैसे हुई? जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।

1908 में हुई महिला दिवस की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मज़दूर आंदोलन से उपजा है। इसका बीजारोपण साल 1908 में हुआ था जब 15 हज़ार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी। इसके अलावा उनकी मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का अधिकार भी दिया जाए। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया।

ऐसे आया महिला दिवस मनाने का आइडिया
महिला दिवस मनाने का आइडिया एक महिला से आया। क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी औरतों की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। उस वक़्त कॉन्फ़्रेंस में 17 देशों की 100 औरतें मौजूद थीं। उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया। सबसे पहले साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। लेकिन तकनीकी तौर पर इस साल हम 107वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं।1975 में महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता उस वक्त दी गई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक थीम के साथ मनाना शुरू किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी 'सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर।'

इस दिन पड़ता है अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 19 नवंबर को है। साल 1990 से इसे मनाया जा रहा है लेकिन संयुक्त राष्ट्र की ओर से इसे मान्यता नहीं मिली है। 60 से ज़्यादा देशों में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद पुरुषों की सेहत, जेंडर रिलेशन को बढ़ाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और उनमें सकारात्मकता बढ़ाना है। 2017 में इसकी थीम 'सेलीब्रेट मेन एंड ब्वॉएज़' थी।

'सुपर डांसर चैप्टर 3' शो में दिखा शिल्पा शेट्टी का खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें

Dengue Fever: जानें डेंगू के लक्षण साथ ही जानिए बचने के बेहतरीन घरेलू उपाय

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement