1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बाली में खुशी कपूर बहन शनाया कपूर के साथ हॉट अंदाज में आईं नजर, देखिए पार्टी की खास तस्वीरें

बाली में खुशी कपूर बहन शनाया कपूर के साथ हॉट अंदाज में आईं नजर, देखिए पार्टी की खास तस्वीरें

 Published : Aug 18, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 01:57 pm IST

बॉनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड के ग्लैमर से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

खुशी कपूर- शनाया कपूर- India TV Hindi
खुशी कपूर- शनाया कपूर

बॉनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड के ग्लैमर से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्‍टिव रहती हैं और आए दिन बहन जाह्नवी कपूर, फैमिली, फ्रेंड्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि इन दिनों खुशी पापा बोनी कपूर और पूरी फैमिली के साथ फैमिली फ्रेंड की शादी में शामिल होने 'बाली' गई हुई हैं। हाल ही में 'बाली' से खुशी की कई फोटो सामने आई थी जिसमें वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थी।

खुशी- शनाया
Image Source : खुशी- शनाया

खुशी फैमिली और कजिन बहन शनाया के साथ 'बाली' में काफी एनजॉय कर रही हैं। शनाया और खुशी की कई फोटो सामने आई है जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि वह अपने चाचा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ पूल पार्टी करती हुई नजर आईं। तस्‍वीर में वह येलो कलर की फ्लोरल ड्रेस के साथ कानों में इयररिंग्‍स भी कैरी किये हैं। वहीं शनाया वाइट कलर की ब्रालेट और डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए काफी सेक्‍सी लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों बहन का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है।

शनाया कपूर
Image Source : शनाया कपूर

खुशी कपूर के स्टाइल को देखकर लगता है कि वह फैशन के मामले में बहन जाह्नवी को भी पीछे छोड़ देंगी।  वह अपने सिंपल से लुक में सबको अपना दीवाना बनाती नजर आती हैं। जानकारी के लिये बता दें कि खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की दोस्त राखी पंजाबी के बेटे की शादी में पहुंची थीं। इस शादी के फंक्शन की कई फोटो सोशल मीडिया पर आ चुके हैं और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

बॉनी कपूर 
Image Source : बॉनी कपूर 

खुशी कपूर को लेकर आए दिन यह खबर आती रहती है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं करण जौहर ने कुछ समय पहले ही नेहा का फेमस शो 'नो फिल्टर' में खुशी को लॉन्च करने की बात कही थी।

खुशी कपूर- शनाया कपूर
Image Source : खुशी कपूर- शनाया कपूर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल