1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हर कोई नहीं बना सकता राष्ट्रीय ध्वज, इस एक कंपनी के पास हैं तिरंगा बनाने का कॉन्ट्रेक्ट

हर कोई नहीं बना सकता राष्ट्रीय ध्वज, इस एक कंपनी के पास हैं तिरंगा बनाने का कॉन्ट्रेक्ट

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2020 03:45 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 03:45 pm IST

अगर आपको लगता है कि कोई भी कंपनी तिरंगा झंडा बना सकती है तो आप गलत हैं। भारतीय ध्वज बनाने का अधिकार केवल एक कंपनी के पास है। 

Indian National Flag- India TV Hindi
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज

आज देश भर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर देश की शान बान और आन के प्रतीक के तौर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा कहां बनता है, इसे कौन कौन बना सकता है। इसे कौन आधिकारिक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। ऐसी ही कुछ जिज्ञासाओं को आज शांत करते हैं औऱ झंडे की कुछ जरूरी जानकारी आपके  साथ शेयर करते हैं। 

गणतंत्र दिवस 2020 के मौके पर दोस्तों को भेजें देशभक्ति से भरे मैसेज और शुभकामनाएं

कहां बनता है राष्ट्रीय ध्वज

देश का आधिकारिक झंडा बनाने का अधिकार सिर्फ एक कंपनी के पास है। यानी सरकारी समारोहों और बड़े कार्यक्रमों में फहराए जाने वाले झंडों को बनाने का कॉन्ट्रेक कर्नाटक खादी ग्रामोद्वोग संयुक्‍त संघ (फेडरेशन) के पास है। ये खादी व विलेज इंडस्‍ट्रीज कमीशन द्वारा सर्टिफाइड देश की अकेली ऑथराइज्‍ड नेशनल राष्ट्रीय ध्वज निर्माता यूनिट है।
ये कंपनी हुबली के बेंगेरी इलाके में स्थित है और इसे हुबली यूनिट भी कहा जाता है।

तिरंगा फहराते वक्त बरतनी चाहिए ये सावधानियां, जाने राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियम

कौन कौन सा तिरंगा झंडा है आधिकारिक

सरकारी मीटिंग्स और कॉन्‍फ्रेंस आदि में टेबल पर रखा जाने वाले छोटे से झंडे को भी आधिकारिक महत्व प्राप्त है। 
संवैधानिक पदों पर बैठे माननीयों की वीवीआईपी कारों के लिए और राष्‍ट्रपति के वीवीआईपी एयरक्राफ्ट और ट्रेन के लिए भी आधिकारिक झंडा उपयोग होता है।
संसद और मंत्रालयों के कमरों में क्रॉस बार पर दिखने वाले झंडे भी आधिकारिक होते हैं।
सरकारी दफ्तरों और छोटी इमारतों पर लगने वाले झंडों को भी आधिकारिक दर्जा प्राप्त है। 
इतना ही नहीं शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर पर ढकने के लिए भी आधिकारिक ध्वज का इस्तेमाल होता है।
परेड करने वाले सैनिकों के गन कैरिएज पर लगा झंडा भी आधिकारिक है।
लाल किले, इंडिया गेट, राष्ट्रीय संग्रहालयों, संसद भवन राष्‍ट्रपति भवन पर लगने वाले झंडे भी आधिकारिक हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल