1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अपनाएं ये छोटी-छोटी आदतें, जो आपके रिश्ते में घोल सकती हैं प्यार

अपनाएं ये छोटी-छोटी आदतें, जो आपके रिश्ते में घोल सकती हैं प्यार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 22, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 02:00 pm IST

अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच में प्यार कम होने लगा है, तो आपको कुछ छोटी-छोटी आदतों को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

बेस्ट रिलेशनशिप टिप्स- India TV Hindi
बेस्ट रिलेशनशिप टिप्स Image Source : AI GENERATED

ज्यादातर लोगों को लगता है कि अक्सर रिलेशनशिप में आने के कुछ साल के बाद कपल्स के बीच का प्यार कम होने लगता है। जबकि सच बात तो ये है कि कपल्स के बीच का प्यार कम नहीं होता बल्कि पार्टनर्स एक दूसरे के लिए एफर्ट्स डालना कम कर देते हैं। अगर आप अपने रिश्ते को लॉन्ग टर्म तक मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। इस तरह की टिप्स आपके और आपके पार्टनर के बीच के प्यार को बढ़ा सकती हैं।

एक दूसरे के साथ बैठकर बातचीत करने की आदत

दिन भर काम में बिजी रहने के बाद जब भी आप घर वापस आएं तो आपको फोन चलाने की जगह एक दूसरे के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर कपल गोल्स वाली फोटोज पोस्ट करने की जगह असल जिंदगी में अपने पार्टनर के साथ कुछ पल बिताने की कोशिश करें। अगर आप एक दूसरे के लिए समय नहीं निकालेंगे, तो आपके बीच में दूरियां पैदा होने लगेंगी।

वीकेंड पर पार्टनर के साथ कुछ न कुछ प्लान करें

एक दूसरे के बॉन्ड को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपना वीकेंड अपने पार्टनर के नाम कर देना चाहिए। छुट्टी वाले दिन आप अपने पार्टनर के साथ कुक कर सकते हैं। अगर आपका कहीं बाहर जाने का मन नहीं है, तो घर पर ही मूवी डेट का प्लान बना सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ वॉक करना, शॉर्ट ड्राइव पर जाना या कुल मिलाकर क्वॉलिटी टाइम बिताना, रिश्ते में कम हो चुके प्यार को फिर से बढ़ा देगा।

छोटे-छोटे सरप्राइज देने की आदत

अपने रिलेशनशिप को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक दूसरे को छोटे-छोटे सरप्राइज देते रहना बेहद जरूरी है। आप अपने पार्टनर की जरूरत की चीज उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ लिखेंगे या फिर उनके लिए फूल लेकर आएंगे, तो उन्हें स्पेशल फील होगा। इस तरह के छोटे-छोटे जेश्चर्स आपके रिश्ते में प्यार घोल सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल