1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कहीं आपका पार्टनर भी Immature तो नहीं? साथी की इन आदतों पर गौर करना चाहिए

कहीं आपका पार्टनर भी Immature तो नहीं? साथी की इन आदतों पर गौर करना चाहिए

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 05, 2025 10:05 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 10:05 pm IST

क्या आपका पार्टनर इमैच्योर और गैर जिम्मेदार है? अगर आपके पार्टनर के अंदर इस तरह की आदतें हैं, तो आपके पार्टनर के इमैच्योर होने की संभावना कई गुना बढ़ सकती है।

गैर जिम्मेदार पार्टनर- India TV Hindi
गैर जिम्मेदार पार्टनर Image Source : INDIA TV

अगर आप भी किसी के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने का फैसला करने वाले हैं, तो आपको कोई भी फैसला लेने से पहले चेक कर लेना चाहिए कि सामने वाला शख्स मैच्योर है भी या नहीं। अगर आप इमैच्योर पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला करते हैं, तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आइए इमैच्योर पार्टनर की कुछ आदतों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

ब्लेम गेम खेलने की आदत

अगर आपका पार्टनर कभी भी अपनी गलती नहीं मानता है और हमेशा दूसरों पर ब्लेम डालने की कोशिश में रहता है, तो आपके पार्टनर में मैच्योरिटी की कमी है। इसके अलावा जो शख्स जिम्मेदारी लेने से बचता है, वो भी इमैच्योर है। अगर इस तरह की आदतों को सुधारा न जाए, तो रिश्ते का लंबे समय तक चल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

लोगों से जलने की आदत

क्या आपके पार्टनर को अपने आसपास के लोगों से हमेशा जलन होती है? अगर हां, तो इस तरह की आदत भी इमैच्योरिटी की तरफ इशारा कर सकती है। इसके अलावा जो लोग जरूरत से ज्यादा स्वार्थी होते हैं, उनके अंदर भी मैच्योरिटी की कमी होती है और ऐसे लोगों के साथ रिश्ते में खुश रह पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो सकता है। अगर आपके पार्टनर में भी इस तरह की आदतें हैं, तो आपको उनसे खुलकर बात करनी चाहिए और रिश्ते के लिए खुद को सुधारने की सलाह देनी चाहिए।

ज्यादा आक्रामक बर्ताव

जो लोग छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं, वो बिल्कुल भी मैच्योर नहीं होते। जरूरत से ज्यादा गुस्से वाले शख्स के साथ रिश्ता निभा पाना काफी ज्यादा चैलेंजिंग और स्ट्रेसफुल हो सकता है। अगर आपके पार्टनर के अंदर ये सारी आदतें हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके पार्टनर के अंदर मैच्योरिटी की भारी कमी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल