1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सावधान! रिश्ते में आ गई ये चीजें, तो बढ़ती चली जाएंगी आपके बीच की दूरियां

सावधान! रिश्ते में आ गई ये चीजें, तो बढ़ती चली जाएंगी आपके बीच की दूरियां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 28, 2025 02:25 pm IST,  Updated : May 28, 2025 02:25 pm IST

क्या आपके और आपके पार्टनर के बीच में भी दूरियां पैदा होने लगी हैं? अगर हां, तो आपको कुछ बातों पर समय रहते गौर कर लेना चाहिए वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

रिश्ते में दूरियां बढ़ने के कारण- India TV Hindi
रिश्ते में दूरियां बढ़ने के कारण Image Source : FREEPIK

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों ही पार्टनर्स का एफर्ट डालना बेहद जरूरी होता है। कभी-कभी एक पार्टनर रिश्ते पर ध्यान देना बंद कर देता है और तभी से रिलेशनशिप के बिगड़ने की शुरुआत हो जाती है। अगर आपको भी अपने और अपने पार्टनर के बीच में दूरियों का एहसास होने लगा है, तो हो सकता है आप या फिर आपका पार्टनर इस तरह की कॉमन गलतियां कर रहे हों।

बातों पर ध्यान न देना

क्या आपका पार्टनर आपसे बात करता रहता है और आप उसकी बात पर ध्यान ही नहीं देते हैं? अगर हां, तो आपकी इस आदत की वजह से आपके रिश्ते की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने बॉन्ड को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको न केवल अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए बल्कि उनकी कही गई बातों के पीछे का मतलब समझने की कोशिश भी करनी चाहिए।

कभी न झुकने की आदत

क्या आप भी अपनी ईगो को अपने रिश्ते से आगे रखते हैं? अगर हां, तो आज नहीं तो कल आपके रिश्ते का टूटना तय है। कभी न झुकने की आदत आपके रिश्ते को मजबूत नहीं बनने देगी। रिश्ते में समझौते करना बेहद जरूरी होता है। कभी खुद झुक जाना, कभी अपने पार्टनर के झुकने पर उसको माफ कर देना, इस तरह से ही रिश्ते की गाड़ी बिना खराब हुए लंबे समय तक पटरी पर चल पाती है।

शक करने की आदत

अगर आप अपने पार्टनर पर बेवजह शक करते हैं, तो आपके और आपके पार्टनर के बीच में कभी न मिट पाने वाली दूरियां पैदा हो सकती हैं। शक आपके रिश्ते को खोखला कर सकता है। बिना भरोसे के कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सकता। अगर आप अपने पार्टनर के साथ मजबूत बॉन्ड बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल