1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. टूट जाएगा आपका रिश्ता, अगर नहीं किया अपनी इन आदतों में सुधार

टूट जाएगा आपका रिश्ता, अगर नहीं किया अपनी इन आदतों में सुधार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 13, 2025 11:04 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 11:04 pm IST

क्या आप कुछ ऐसी कॉमन आदतों के बारे में जानते हैं, जिनकी वजह से न केवल आपके और आपके पार्टनर के बीच में दूरियां पैदा हो सकती हैं बल्कि आपका रिश्ता टूट भी सकता है।

क्यों टूट जाता है रिलेशनशिप?- India TV Hindi
क्यों टूट जाता है रिलेशनशिप? Image Source : PEXELS

रिलेशनशिप में आना जितना आसान है, रिलेशनशिप को निभाना उतना ही ज्यादा मुश्किल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी छोटी-छोटी आदतें भी आपके रिश्ते की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखना चाहते है, तो आपको जल्द से जल्द अपनी कुछ आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।

बात-बात पर रोक-टोक लगाने की आदत

क्या आप अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों पर रोक-टोक लगाते रहते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर की पर्सनल स्पेस में घुसने की कोशिश करेंगे, तो आपके पार्टनर को आपके साथ रिश्ते में घुटन महसूस होने लगेगी और वो धीरे-धीरे आपसे दूर चले जाएगा।

परिवार के सदस्यों की कमी निकालने की आदत

कुछ लोग अक्सर अपने पार्टनर के परिवार के सदस्यों की बुराई करते रहते हैं या फिर उनकी कमी निकालते रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो समय रहते अपनी इस आदत को सुधार लेने में ही समझदारी है। आपको अपने पार्टनर के परिवार के सदस्यों की इज्जत करनी चाहिए वरना आपके और आपके पार्टनर के बीच में खटास पैदा हो जाएगी।

छोटे-बड़े फैसले अकेले ले लेना

अक्सर लोगों को अपने फैसले खुद लेने की आदत पड़ जाती है और इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं, तो आपके कुछ छोटे-बड़े फैसलों की वजह से आपके साथ-साथ आपके पार्टनर की लाइफ पर भी असर पड़ता है। इस तरह के फैसले लेने से पहले आपको अपने पार्टनर के साथ सलाह-मशवरा जरूर करना चाहिए वरना आपके बीच में दूरियां पैदा हो सकती हैं और बात ब्रेकअप तक भी पहुंच सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल