1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भारत ही नहीं अमेरिका समेत कई देशों में खेली जाती है होली, कहीं कीचड़ तो कहीं टमाटर की होती है बरसात

भारत ही नहीं अमेरिका समेत कई देशों में खेली जाती है होली, कहीं कीचड़ तो कहीं टमाटर की होती है बरसात

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 21, 2024 02:49 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 02:49 pm IST

Holi In Other Countries: भारत में होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन विदेशों में होली का हुडदंग कम नहीं होता। अमेरिका से लेकर इटली तक कई देशों में टमाटर और कीचड़ वाली होली खेली जाती है।

Holi In World- India TV Hindi
Holi In World Image Source : INDIA TV

फागुन में रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली के दिन आपको हर शहर में रंग, अबीर और गुलाल से रंगे चेहरे नजर आ जाएंगे। होली पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और मुंह मीठा करवाने के बाद गले लगाते हैं। भारत में होली की धूम ऐसी होती है कि विदेशी पर्यटर भी बड़ी संख्या में मथुरा-वृंदावन की होली खेलने और देखने आते हैं। हालांकि भारत के अलावा भी कई देशों में होली खेली जाती है। अमेरिका से लेकर इटली और स्पेन में लोग इस दिन रंगों से नहीं बल्कि टमाटर, संतरा और कीचड़ से होली खेलते हैं। जानिए होली कौन-कौन से देशों में खेली जाती है और किस चीज से खेली जाती है?

अमेरिका की होली

America Holi
Image Source : INDIA TVAmerica Holi

होली के त्योहार को अमेरिका भी मनाया जाता है। इसे 'फेस्टिवल ऑफ कलर्स' के नाम से लोग इंजॉय करते हैं। इस दौरान लोग रंग-बिरंगे पाउडर और एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं। लोग जमकर डांस करते हैं और कुछ जगहों पर मड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है। बच्चों के साथ बड़े भी इस फेस्टिवल को इंजॉय करते हैं।

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका में होली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। यहां होली जलाई जाती है और एक दूसरे को रंग भी लगाया जाता है। अफ्रीका में रहने वाले भारतीय इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। यहां गुजराती समुदाय के लोग होली का जश्न मनाते हैं।

इटली की होली

इटली में भी होली की तरह ही जश्न मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत संतरों को लेकर हुए एक युद्ध के बाद हुई। पुर्तगाल, फ्रांस और स्पेन के बीच ये युद्ध हुआ था। तब से यहां फन फेस्टिवल के रूप में एक दूसरे पर संतरे फेंकते हुए होली खेली जाती है। लोग दो गुटों में बंट जाते हैं और एक-दूसरे पर संतरे फेंकते हैं।

 

स्पेन की होली

la tomatina
Image Source : INDIA TVla tomatina

स्पेन में कई बार होली जैसा माहौल नजर आता है। कभी लोग एक दूसरे पर वाइन फेंकते हैं तो कभी टमाटर से होली खेलते हुए ला टोमाटीना फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। उत्तरी स्पेन में 29 जून को हर साल वाइन फेस्टिवल होता है जहां एक दूसरे पर लोग वाइन फेंकते हैं। वहीं अगस्त के आखिरी शनिवार को ला टोमाटीना फेस्टिवल का आयोज होता है।

थाईलैंड

अप्रैल के महीने में ही थाईलैंड में भी होली जैसा जश्न होता है। यहां 'सोंगक्रान' नाम से फेस्टिवल का आयोजन होता है जिसमें लोग एक दूसरे के ऊपर रंग और ठंडा पानी फेंकते हैं। इसे वार स्प्लैशिंग फेस्टिवल भी कहा जाता है। इसे बौद्ध न्यू ईयर का जश्न मनाने वाला त्योहार कहा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल