1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना फ्राई किए ऐसे बनाएं सत्तू की कुरकुरी कचौड़ी, डाइटिंग वाले भी जमकर खा सकते हैं

बिना फ्राई किए ऐसे बनाएं सत्तू की कुरकुरी कचौड़ी, डाइटिंग वाले भी जमकर खा सकते हैं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 21, 2024 12:09 pm IST,  Updated : Mar 21, 2024 01:21 pm IST

वजन बढ़ने के डर से अगर आप पूरी और कचौड़ी नहीं खाते हैं तो होली पर मन मारने की जरूरत नहीं है। आप बिना फ्राई किए घर में स्वादिष्ट सत्तू की कचौड़ी बनाकर खा सकते हैं। इन कचौड़ी को आपको डीप फ्राई भी नहीं करना पड़ेगा।

सत्तू की कचौड़ी- India TV Hindi
सत्तू की कचौड़ी Image Source : INDIA TV

होली पर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट स्नैक्स खाने का मन है तो आप सत्तू की कचौड़ी बनाकर खा सकते हैं। सत्तू की कचौड़ी खाने में टेस्टी और सेहत के लिए हेल्दी होती हैं। आप बिना डीप फ्राई किए भी कुरकुरी और एकदम खस्ता कचौड़ी बनाकर तैयार कर सकते हैं। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं या फिर डाइटिंग पर हैं उनके लिए ये कचौड़िया बेस्ट हैं। इसे खाने के बाद वजन बढ़ने का डर भी नहीं होगा और आपको भरपूर स्वाद भी मिलेगा। आज हम आपको बिना तेल और घी से क्रिस्पी कचौड़ी बनाना बता रहे हैं। जान लें सत्तू की कचौड़ी की रेसिपी।

सत्तू की कचौड़ी बनाने के लिए भरावन 

  • करीब 200 ग्राम सत्तू
  • 1 बारीक कटा प्याज 
  • 1 इंट बारीक कटी अदरक 
  • 3-4 बारीक कटी हरी मिर्च 
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • आधा टी स्पून कलौंजी
  • नमक स्वादानुसार
  • सरसों का तेल 2 चम्मच 
  • 1/4 टी स्पून गरम मसाला
  • आधा स्पून अमचूर पाउडर 
  • 1 स्पून सौंफ का पाउडर
  • आधा स्पून जीरा पाउडर
  • आधा स्पून धनिया पाउडर

कचौड़ी के लिए आटा 

  1. करीब 1 कप मैदा या फिर गेहूं का आटा लें। इसमें नमक, आधा चम्मच अजवाइन, 3 चम्मच ऑयल डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। और आटे को करीब 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से कवर करके रख दें। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें हींग जीरा डालें। इसके बाद हरी मिर्च, अदरक, प्याज डालें और फिर सत्तू, धनिया पाउडर, सौंफ सभी को मिलाते हुए फ्राई करते जाएं। सत्तू थोड़ा ब्राउन हो जाए तो इसमें गरम मसाला, अमचूर और नमक मिला दें। बाद में हरा धनिया डाल दें।

  2. अब आटे से लोई लें और उसे थोड़ा बड़ा करके चम्मच से सत्तू की भरावन भर दें। इसी तरह से पहले सारी कचौड़ियों को भरकर तैयार कर लें। कचौड़ी भरने के बाद उन्हें हाथ से हल्का दबाकर बड़ा कर लें। अब कचौरी के ऊपर हल्का ऑयल छिड़क दें या किसी ब्रश की मदद से सारी कचौड़ियों को ग्रीस कर लें। एयर फ्रायर को करीब 5 मिनट के लिए 360 डिग्री पर हीट करें और फिर कचौडियों को एयर फ्रायर बास्केट में रखकर करीब 5 मिनट के लिए बेक कर लें। 

  3. खस्ता और एकदम कुरकुरी कचौड़ी बनाने के लिए आप इन्हें बीच-बीच में पलटकर सेंकते रहें। इससे सारी कचौड़ी एक जैसी और करारी सिकेंगी। इस तरह आप बिना तेल और घी के आसानी से कचौड़ियां बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल