Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वजन घटाने में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, हेल्दी डाइट लेने के बाद भी कम नहीं होगा मोटापा

वजन घटाने में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, हेल्दी डाइट लेने के बाद भी कम नहीं होगा मोटापा

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth Published : Jun 17, 2025 10:36 am IST, Updated : Jun 17, 2025 10:36 am IST

Mistake During Weight Loss: वजन घटाने के लिए हेल्दी खाना खा रहे हैं और थोड़ा वर्कआउट भी कर रहे हैं। लेकिन वजन है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ये छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार।

वजन घटाने में की गई गलतियां- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वजन घटाने में की गई गलतियां

मोटापा कम करने में डाइट और एक्सरसाइज सबसे असरदार चीजें हैं। नेचुरली वजन घटाने के लिए हेल्दी खाना खाएं और अच्छी तरह वर्कआउट करें। इससे आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा। लेकिन कई बार लोग कहते हैं कि डाइटिंग के बाद भी उनका वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे आपकी कुछ आदतें और गलतियां हो सकती हैं। जिसकी वजह से वजन पर उतना अच्छा असर नहीं दिखता जितना दिखना चाहिए।

वजन घटाने में आप कर रहे हैं ये गलतियां?

हेल्दी के नाम पर बिना सोचे समझे खाना- कुछ लोग हेल्दी खाने के नाम पर दिनभर बिना सोचे-समझे खाते रहते हैं। राइस केक, सूखे मेवा या नट बटर जैसी हेल्दी चीजें ज्यादा खाने से भी वजन बढ़ सकता है। पूरे दिन खाने से इंसुलिन लेवल हाई रहता है, जो फैट घटाने के लिए ठीक नहीं है। इसलिए समय पर और सीमित ही खाएं।

खाना जल्दी-जल्दी खाना- कुछ लोग खाना बहुत तेजी से खाते हैं। इससे दिमाग को पेट भरने का संकेत नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप हेल्दी खाना भी जरूरत से ज्यादा खा जाते हैं। जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए खाना धीरे-धीरे खाएं और अच्छी तरह से चबाकर ही खाएं। शरीर को पता लगना चाहिए कि आप खा रहे हैं और संतुष्ट हो चुके हैं।

मार्केट की पैकेटबंद चीजों पर विश्वास न करें- आजकल बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट मिलते हैं तो ग्लूटेन फ्री या प्लांट बेस्ड के टैग लगाकर बेचे जा रहे हैं। नो शुगर और नो सॉल्ट की लेवल लगा होता है। ऐसी चीजों पर आंख मूंदकर भरोसा करना गलत है। किसी भी चीज को खाने से पहले उसकी सामग्री की जांच जरूर कर लें।

खाने की प्लानिंग करें- वजन घटाना और डाइटिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए खाना प्लान करके तैयार करें। कई बार आखिरी वक्त में कुछ बनाने या प्लानिंग का वक्त नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ भी खा लेते हैं। जिससे वजन पर भी असर पड़ता है। इसलिए डाइटिंग वाले मील प्लान करके ही खाएं।

वर्कआउट के बाद अच्छी तरह खाना न खाना- वर्कआउट के बाद आपके शरीर को पोषक तत्वों की सबसे ज़्यादा जरूरत होती है। इस समय खाना न खाने से रिकवरी और फैट बर्न में रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा कि शरीर को एनर्जी देने के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का मिश्रण लें। इससे वजन घटाना आसान होगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement