1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर है ये नाश्ता, न पकाने न उबलाने की जरूरत, तेजी से घटाता है वजन

प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर है ये नाश्ता, न पकाने न उबलाने की जरूरत, तेजी से घटाता है वजन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 12, 2025 07:24 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 07:24 am IST

Healthy Weight Loss Breakfast: आज हम आपको ऐसा नाश्ता बता रहे हैं जिसे खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल मिलेंगे। सबसे खास ये है कि इस नाश्ते को पकाने की भी जरूरत नहीं होगी और वजन घटाने में ये बहुत असरदार है।

वजन घटाने वाला नाश्ता- India TV Hindi
वजन घटाने वाला नाश्ता Image Source : AI IMAGE

नाश्ते में कुछ हेल्दी खाने की चाहते हैं तो इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ रात में कुछ चीजों को पानी में भिगो दें और सुबह तैयार है सबसे हेल्दी नाश्ता, जिसे खाने से आपका पेट आसानी से भर जाएगा और वजन भी कम होगा। खास बात ये है कि इस नाश्ते को खाने से आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल मिलेंगे। दिमाग और दिल की सेहत के लिए भी ये नाश्ता बेहतरीन माना जाता है। कुछ दिनों तक लगातार इस नाश्ते को खाने से वजन भी तेजी से कम होगा। इस नाश्ते को न उबालने की जरूरत है और न ही पकाने की और मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। जानिए नाश्ते में वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

वजन घटाने वाला नाश्ता

पहला स्टेप- इस नाश्ते को तैयार करने के लिए आपको रात में ही कुछ चीजों को मिक्स करके भिगोना होगा। आपको इसके लिए 1 मुट्ठी कच्ची मूंगफली लेनी है। 1 मुट्ठी चना लेने हैं। थोड़ी साबुत मूंगदाल लेनी है। इसमें कुछ दाले मेथी के डालें और 7-8 बादाम, 2 अखरोट और 7-8 किशमिश डालकर सारी चीजों को रातभर पानी में भिगो दें। 

दूसरा स्टेप- सुबह पानी को निकाल दें और एक- दो बार साफ पानी से सारी चीजों को वॉश कर लें। आप चाहें तो किशमिश को अलग से भी भिगो सकते हैं। क्योंकि किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद होता है। तो आप इसके पानी को पी भी सकते हैं। अलग से भीगी हुई किशमिश को इसमें बाद में मिक्स कर लें।

तीसरा स्टेप- अब इन चीजों को सुबह भूख लगने पर नाश्ते की तरह खाएं। आपका पेट आसानी से भर जाएगा। इस ब्रेकफास्ट में न तो शरीर में नमक जा रहा है, न मीठा और न ही तेल जा रहा है। आपको हाई प्रोटीन नाश्ता मिल रहा है। जिसे खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी।

चौथा स्टेप- इस नाश्ते में शामिल अखरोट और बादाम दिमाग को स्वस्थ रखने और शरीर को जरूरी पोषण पहुंचाने में मदद करते हैं। इससे ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है। विटामिन ई मिलता है। किशमिश खाने से शरीर को आयरन मिल जाता है। चना और मूंग प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। यानि ये एक कंप्लीट नाश्ता है। 

उन लोगों के लिए ये बेहतरीन ब्रेकफास्ट है जो सुबह जल्दी ऑफिस जाते हैं और कुछ बना नहीं पाते हैं। कई बार ऐसे लोग या तो खाने तक भूखे रहते हैं या फिर ऑफिस में जाकर कुछ अनहेल्दी नाश्ता कर लेते हैं। आप इस नाश्ते को टिफिन में डालकर ऑफिस या कहीं ट्रैवलिंग पर भी ले जा सकते हैं। 

  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल