1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाएं चटपटा क्रंची छोले नमकीन, मिनटों में होगा तैयार नोट करें रेसिपी

नाश्ते में बनाएं चटपटा क्रंची छोले नमकीन, मिनटों में होगा तैयार नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 11, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 06:30 am IST

सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा और क्रंची मिल जाए तो दिन बन जाता है, है ना? तो क्यों न इस बार बनाया जाए चटपटा क्रंची छोले नमकीन!

क्रंची छोले नमकीन- India TV Hindi
क्रंची छोले नमकीन Image Source : SOCIAL

सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा और क्रंची मिल जाए तो दिन बन जाता है, है ना? तो क्यों न इस बार बनाया जाए चटपटा क्रंची छोले नमकीन! यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि बनाने में भी काफी आसान है और आप इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं

छोले नमकीन बनाने की सामग्री:

काबुली चना (सफेद चना) - 1 कप (रात भर भिगोया हुआ), तेल - तलने के लिए, नमक - स्वादानुसार, काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच, चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच, हींग - 1 चुटकी

छोले नमकीन बनाने का तरीका?

रात भर भिगोए हुए काबुली चने को पानी से निकालकर अच्छी तरह धो लें.  फिर थोड़ा सा नमक डालकर 1-2 सीटी आने तक उबालें. ध्यान रहे छोले पूरी तरह से गलने नहीं चाहिए। छोले उबालने के बाद उसे हल्के हाथों से पोछें ताकि तलते समय तेल में छींटे न मारें और क्रिस्पी बनें.

एक कड़ाही में तेल गरम करें. थोड़े-थोड़े छोले डालकर तलना शुरू करें. छोलों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. इन्हें बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये हर तरफ से एक समान तलें. जब छोले अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं और उनका रंग बदल जाए, तो इन्हें तेल से निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.इसी तरह सारे छोले तलकर तैयार कर लें.

जब छोले गरम-गरम हों, तभी एक बड़े बर्तन में सभी मसाले नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और हींग मिला लें. इन गरम-गरम तले हुए छोलों पर यह तैयार मसाला छिड़कें और हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रहे, गरम छोले पर ही मसाला डालने से वह अच्छे से चिपकता है.  आपका चटपटा क्रंची छोले नमकीन तैयार है! इसे आप सुबह के नाश्ते में चाय के साथ या शाम के स्नैक्स में एंजॉय कर सकते हैं.

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल