1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 1 गिलास सत्तू कम कर सकता है आपका बढ़ता वजन, बस जानें सही समय और तरीका

1 गिलास सत्तू कम कर सकता है आपका बढ़ता वजन, बस जानें सही समय और तरीका

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 12, 2023 07:53 am IST,  Updated : May 12, 2023 07:53 am IST

वेट लॉस में सत्तू पीने के फायदे: वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। पर इसकी जगह आप ये देसी उपाय अपनाएं तो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

sattu_for_weight_loss- India TV Hindi
sattu_for_weight_loss Image Source : FREEPIK

वेट लॉस में सत्तू पीने के फायदे: सत्तू जो कि गर्मियों का एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है पेट की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। पहले तो, सत्तू की तासीर ठंडी होती है और ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा ये ड्रिंक शरीर में जमा फैट कणों में भी कमी ला सकता है और आपको कई समस्याओं  से बचा सकता है। साथ ही वेट लॉस में सत्तू पीने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

वेट लॉस के लिए सत्तू कैसे बनाएं-How to make sattu for weight loss

वेट लॉस के लिए आपको सत्तू बनाने के सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। पहले तो आपको 1 गिलास पानी में 2 बड़ा चम्मच सत्तू मिलाना है और फिर इसमें नमक और नींबू मिलाएं। इसके ऊपर से थोड़ासा जीरा पाउडर और काला नमक मिलाएं औरफिर इसका सेवन करें। ये तेजी से वेट लॉस में मददगार है। 

बालों का कायाकल्प कर सकता है ये 1 ड्रिंक, करीना कपूर की डाइटिशियन ने खुद बताया

वेट लॉस में सत्तू पीने के फायदे-Sattu benefits for weight loss in hindi

वेट लॉस में सत्तू पीने के फायदे कई हैं। पहले तो ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और नसों में चिपके फैट के कणों को सफाया करता है। इसके अलावा सत्तू आपके बॉवेल मूवमेंट को साफ करता है और तेजी से पेट साफ करने में भी मददगार है। इसके अलावा ये एक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी काम करता है और पेट साफ करने में मददगार है। 

Mother's day 2023: इस मदर्स डे अपनी मां और दादी-नानी को दें ये खास गिफ्ट, पुरानी यादों को करेगा ताजा

सत्तू पीने का सही समय-best time to drink sattu for weight loss

 वेट लॉस के लिए आपको सत्तू पीने के सही समय के बारे में जरूर  जानना चाहिए ताकि ये काम प्रभावी तरीके से हो सके। तो, आपको करना ये है कि सत्तू को सुबह खाली पेट पिएं या फिर दिन में 10 बजे तक पी लें। ये सुबह से पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाएगा और वेट लॉस में तेजी लाएगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल