1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सीने में जलन की समस्या से है परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम

सीने में जलन की समस्या से है परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम

 Published : Jun 23, 2023 06:55 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 06:56 pm IST

home remedy for Heartburn सीने में जलन की समस्या होने पर लोग तुरंत एंटासिड लेने लगते हैं। इन दवाइयों से तुरंत आराम तो मिलता है लेकिन समस्या हमेशा के लिए दूर नहीं होती।

heartburn home remedies- India TV Hindi
heartburn home remedies Image Source : FREEPIK

home remedy for Heartburn: आजकल खराब खान पान के कारण अक्सर लोगों को सीने में जलन की शिकायत होती है। सीने में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर सीने में जलन ज्यादा एसिडिक फूड खाने से होती है, लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या घर का हल्का-फुल्का खाना खाने के बाद भी हो जाती है। सीने में जलन को मेडिकल भाषा में एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। आइए जानते हैं सीने में जलन होने पर क्या घरेलू नुस्खे अपनाएं।

सीने में अगर जलन हो तो क्या करना चाहिए? (best remedy for heartburn)

  1. हार्ट बर्न की समस्या से निजात पाने के लिए ठंडी लस्सी या छाछ पिएं।
  2. सीने में उठ रही जलन को खत्म करने के लिए दही को डाइट में शामिल करें।
  3. पपीता खाने से भी सीने में जलन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  4. मुलेठी सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद होती है। इसे चूसने से आराम मिलेगा।
  5. सीने में जलन होने पर केला खाएं। केला खाने के कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।
  6. सीने में जलन से बचने के लिए डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।
  7. सीने में जलन होने पर अदरक खाना कारगर साबित होता है। आप अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। 
  8. सीने में जलन की समस्या से बचने के लिए मसालेदार खाने से दूरी बना लें।
  9. सीने में जलन की समस्या होने पर आप खीरे का जूस पिएं। इससे आराम मिलता है।
  10. सेब से भी सीने की जलन खत्म हो सकती है। जब भी आपको जलन हो आप एक सेब खाएं।
  11. सीने में जलन की दिक्कत होने पर आप दूध भी पी सकते हैं। अगर आप ठंडा दूध पिएंगे तो तुरंत आराम मिलेगा।

 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: Hair Care : फिटकरी बढ़ाएगी बालों की ग्रोथ, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

घर में इन 5 सामान से बनाएं केमिकल फ्री फेस वॉश, जानें Homemade Face Wash बनाने का तरीका

इस चाय को सुबह पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, इनफर्टिलिटी से लेकर डिप्रेशन तक में है कारगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल