1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इन टिप्स को फॉलो करने से तेजी से बढ़ेगा जेड प्लांट, कुछ ही समय में दिखेगी नई ग्रोथ

इन टिप्स को फॉलो करने से तेजी से बढ़ेगा जेड प्लांट, कुछ ही समय में दिखेगी नई ग्रोथ

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 17, 2026 06:57 pm IST,  Updated : Aug 17, 2026 07:00 pm IST

अगर, आपके घर में जेड प्लांट हैं तो उसकी केयर करने के लिए, आप इन कुछ बेहतरीन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे वे और भी घने होंगे

जेड प्लांट की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के टिप्स- India TV Hindi
जेड प्लांट की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के टिप्स Image Source : UNSPLASH

जेड प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने वाले लोकप्रिय इंडोर प्लांट्स में से एक है। इसकी मोटी पत्तियां और छोटा-सा पेड़ जैसा आकार इसे काफी आकर्षक बनाता है। हालांकि, कई बार सही देखभाल के बावजूद जेड प्लांट की ग्रोथ धीमी हो जाती है या नई पत्तियां नहीं आतीं। अगर आपके घर में भी जेड प्लांट है और आप चाहते हैं कि इसमें तेजी से नई ग्रोथ हो, तो इसकी देखभाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

इन टिप्स को फॉलो करने से तेजी से बढ़ेगा जेड प्लांट

  • जेड प्लांट छोटा है तो उसे छोटे पॉट में लगाएं: अगर आपका जेड प्लांट अभी छोटा है, तो उसे बहुत बड़े गमले में लगाने से बचें। छोटे पौधे के लिए छोटा और सही साइज का पॉट बेहतर रहता है। जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता जाए और जड़ें पॉट को भरने लगें, जरूरत के अनुसार इसे थोड़े बड़े गमले में शिफ्ट किया जा सकता है। ध्यान रखें कि पॉट में पानी की निकासी के लिए नीचे ड्रेनेज होल जरूर हों।

  • जेड प्लांट में बहुत ज्यादा पानी न दें: जेड प्लांट की देखभाल में सबसे जरूरी बात है कि इसमें जरूरत से ज्यादा पानी न डालें। इसकी पत्तियों में पानी स्टोर रहता है, इसलिए इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती। पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत को अच्छी तरह सूखने दें। जब मिट्टी सूखी लगे, तभी अच्छी तरह पानी दें और अतिरिक्त पानी को पॉट से बाहर निकलने दें। लगातार गीली मिट्टी रहने से जड़ों में फंगस या रूट रॉट की समस्या हो सकती है, जिससे पौधे की ग्रोथ प्रभावित होने लगती है।

  • सनलाइट है ज़रूरी: जेड प्लांट को धूप बहुत पसंद है। इसे अच्छी रोशनी वाली खिड़की के पास रखने से आसानी से धूप मिलता है। अगर आपका पौधा कुछ समय से घर के अंदर या कम रोशनी में है, तो उसे सीधी धूप में रखने के बजाय धीरे-धीरे ज़्यादा रोशनी वाली जगह पर लाना बेहतर है। अचानक तेज़ धूप में रखने से ऐसी पत्तियाँ जल सकती हैं। 

  • घना बनाने के लिए पिंचिंग करें: अगर आप चाहते हैं कि पौधा घना बने, तो लंबी और बेढंगी टहनियों को काटें। खराब या मुरझाई हुई पत्तियों को भी हटा दें। इससे पौधा लंबा और पतला बढ़ने के बजाय अगल-बगल से नई शाखाएँ निकालता है और घना बनता है। इसके अलावा, अगर आप अपने गुड़हल के पौधे में फूल उगाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल