1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मुंह में छाले होने पर खाएं पान, जानें कितना कारगर है ये देसी नुस्खा

मुंह में छाले होने पर खाएं पान, जानें कितना कारगर है ये देसी नुस्खा

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 03, 2023 01:30 pm IST,  Updated : May 03, 2023 01:30 pm IST

मुंह में छाले का घरेलू उपचार: मुंह के छाले से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में पान खाना इसका कारगर उपाय हो सकता है। कैसे, जानते हैं।

Paan_benefits- India TV Hindi
Paan_benefits Image Source : FREEPIK

मुंह में छाले का घरेलू उपचार: मुंह का छाला न सिर्फ परेशान करने वाला होता है बल्कि, ये लंबे समय तक दर्दनाक भी होता है। इसकी वजह से व्यक्ति कुछ खा नहीं पाता है। दूसरा, इसका जलन हर बार व्यक्ति को रह-रह कर परेशान करता है। ऐसी स्थिति में पान एक कारगर घरेलू उपाय हो सकता है। पान की खास बात ये है कि ये न सिर्फ मुंह से जुड़ी समस्याओं को करने में मददगार है बल्कि, ये पेट से जुड़ी समस्याओं में भी कारगर तरीके से काम करता है। तो जानते हैं मुंह में छाले होने पर पान खाने के फायदे। 

मुंह में छाले होने पर कैसे कारगर है पान-Can I eat paan during mouth ulcer in hindi

मुंह में छाले होने पर पान खाना आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। पहले तो पान का पत्ता एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि मुंह के छाले को कम करने में मददगार है। इसके अलावा पान की प्रकृति ठंडी होती है और इसे खाने से मुंह के छालों में होने वाली जलन कम होती है। इसके अलावा भी मुंह की सेहत के लिए पान खाने के कई फायदे हैं।

90% लोग बालों में शैंपू लगाते समय करते हैं ये 1 गलती, Jawed Habib ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका

मुंह की सेहत के लिए पान खाने के फायदे-Mouth ulcer benefits

1. दांतों में कीड़े नहीं लगते

मुंह की सेहत के लिए पान खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पहले तो एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जिसकी वजह से दांतों में कीड़े नहीं लगते। इसके अलावा ये दांतों को सड़ने से रोकता है। 

paan
Image Source : FREEPIKpaan

2. माउथ इंफेक्शन में कारगर

माउथ इंफेक्शन में पान खाना कारगर तरीके से काम करता है। वजह चाहे जो भी लेकिन, इसे खाना माउथ क्लीनजिंग में मददगार है। साथ ही पान खाना, माउथ अल्सर के खतरे को भी कम करता है और इससे बचाता है। 

गर्मियों में लगाएं ये तेल, कितना भी हो तनाव फील करेंगे ठंडा-ठंडा कूल-कूल

3. मुंह से बदबू नहीं आती

क्या आपके मुंह से बदबू आती रहती है तो, आपको पान खाना चाहिए। ये देसी माउथ फ्रेशनर है। दरअसल, पान चबाना आपकी सासों को ताजी खुशबू और हवा से भर देता है। साथ ही ये पूरा फूड पाइप और मुंह के हिस्सों को साफ कर देता है जिस वजह से ये मुंह से बदबू नहीं आती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल