1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शहद का सिर्फ 1 चम्मच सेवन कई गंभीर बीमारियों से रखेगा आपको दूर, बस जान लें खाने का सही समय और तरीका?

शहद का सिर्फ 1 चम्मच सेवन कई गंभीर बीमारियों से रखेगा आपको दूर, बस जान लें खाने का सही समय और तरीका?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 11, 2024 11:26 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 11:26 pm IST

शहद का इस्तेमाल सिर्फ सौंदर्य को बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। अगर आप रोज़ाना सिर्फ एक चम्मच शहद का सेवन करते हैं तो इससे कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

शहद का सेवन करने के फायदे - India TV Hindi
शहद का सेवन करने के फायदे Image Source : SOCIAL

आजकल की अनहेल्दी डाइट और खराब आदतों की वजह से लोग कई बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीज़ों को शामिल कर सकते हैं जिससे आपकी सेहत को फायदा होगा। जैसे-  आयुर्वेद में शहद को अमृत समान माना गया है। शहद का इस्तेमाल सिर्फ सौंदर्य को बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। अगर आप रोज़ाना सिर्फ एक चम्मच शहद का सेवन करते हैं तो इससे कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।  चलिए जानते हैं शहद का इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए?

इन परेशानियों में शहद है कारगर:

  • इम्यूनिटी करे बूस्ट: शहद का सेवन करने से कमजोर इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने से लोग सर्दी खांसी से परेशान हो जाते हैं और मौसमी बीमारियों के बहुत जल्दी शिकार होते हैं।  

  • खांसी में आराम: अगर आपको लगातार खांसी आ रही है तो आप शहद का इस्तेमाल करें। यह खांसी से आराम दिलाने में असरदार है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण कफ को पतला करते हैं जिससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है। 

  • वजन होता है कम: अगर आप मोटापा से निजात पाना चाहते है, तो रोजाना सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच शदह डालकर पिएं। शहद में फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। यह वजन को कम रखने के साथ साथ शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करती है। 

  • कब्ज में फायदेमंद: शहद शरीर में फ्रक्टोज के अवशोषण को कम करती है इस वजह से आप इसका इस्तेमाल कब्ज़ को दूर करने में कर सकते हैं। कब्ज़ से आराम दिलाने के अलावा यह पेट फूलने और गैस की समस्या से भी आराम दिलाती है।

  • स्किन के लिए फायदेमंद: शहद में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन की नमी को सोख लेता है। ऐसे में जिन लोगों की त्वचा बहुत रुखी होती है उन्हें अपनी त्वचा की नम बनाये रखने के लिए शहद का इस्तेमाल करना चाहिए।

शहद का सेवन करने का तरीका

आप शहद का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। रोजाना एक से दो चम्मच सीधे शहद खा सकते हैं या इसे दूध में इसे मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा खाली पेट हल्के गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। कुछ लोग हल्के गुनगुने पानी और शहद के मिश्रण में नींबू मिलाकर भी सेवन करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल