1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. करी पत्ते का पौधा नहीं हो रहा घना? ऐसे करेंगे देखभाल तो नई पत्तियों के साथ तेजी से बढ़ेगी पौधे की ग्रोथ

करी पत्ते का पौधा नहीं हो रहा घना? ऐसे करेंगे देखभाल तो नई पत्तियों के साथ तेजी से बढ़ेगी पौधे की ग्रोथ

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 19, 2026 10:52 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 10:53 am IST

अगर करी पत्ते का पौधा घना नहीं हो रहा है या उसमें नई पत्तियां नहीं आ रही हैं, तो उसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं इसे घना बनाने के आसान टिप्स

करी पत्ते का पौधा घना करने के आसान उपाय- India TV Hindi
करी पत्ते का पौधा घना करने के आसान उपाय Image Source : YOUTUBE -@CITY GARDENING

करी पत्ता खाने के स्वाद और खुशबु को कई गुना बढ़ा देता है। इसका इस्तेमाल खाने से लेकर हेयर केयर में भी खूब किया जता है। यही वजह है कि ज़्यादातर लोग अपने घर में करी पत्ता का पौधा लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार इसकी सही देखभाल नहीं होने की वजह से यह अच्छी तरह से ग्रो नहीं कर पाता है। कभी पौधे पर नई पत्तियां नहीं आतीं, तो कभी इसकी शाखाएं पतली और कमजोर रह जाती हैं। अगर आपके घर में भी करी पत्ते का पौधा है और आप उसे घना और हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर आजमाएं।

ऐसे करें करी पत्ता की देखभाल

  • मिट्टी का रखें खास ख्याल: करी पत्ता के पौधे को हरा-भरा और तेजी से बढ़ाने के लिए उसकी मिट्टी में अच्छी जल निकासी होनी चाहिए। साथ ही उसकी मिट्टी तैयार करते समय 50 प्रतिशत मिट्टी, 30 प्रतिशत गोबर की खाद  और 20 प्रतिशत रेत या कोकोपीट का मिश्रण इस्तेमाल करें।

  • धूप वाली जगह पर रखें: यह पौधा धूप में अच्छा बढ़ता है। करी पत्ता घना हो इसलिए उसे हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां धूप अच्छी आ रही हो।  अगर इसे धूप नहीं मिलेगा तो यह सुख जाएगा।

  • पानी देना है ज़रूरी: करी पत्ता के पौधे को धूप के साथ पानी की भी ज़रूरत होती है। धूप के साथ भरपूर मात्रा में पानी दें।  हालांकि, लगातार पानी देने के बजाय यह भी देखें कि मिट्टी की ऊपरी परत सूखी है या नहीं। अगर ऊपरी पार्ट सुखी है तब ही पानी दें। क्योंकि ज्यादा पानी भरने से जड़ें सड़ सकती हैं।

  • अच्छी तरह से करें छटाई: करी पत्ता के पौधे की सूखी या पीली पत्तियों और मृत डंडियों की समय पर छंटाई करना बेहद जरूरी है। सूखे हिस्सों को काट देने से पौधे की ऊर्जा बचती है और नई, स्वस्थ शाखाओं व हरी पत्तियों के विकास को बढ़ावा मिलता है।

  • सरसो के खली का इस्तेमाल: करी पत्ता अच्छी तरह से बढ़े इसलिए आप उसके खाद में सरसो की खली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधे की वृद्धि और हरी पत्तियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे पौधे में कीड़े भी नहीं लगेंगे। अगर आपके घर पर जेड प्लांट हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर के आप उसे भी घना बना सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल