1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी जोर-शोर से मनाया जाता है दिवाली का त्यौहार

सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी जोर-शोर से मनाया जाता है दिवाली का त्यौहार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 19, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 05:36 pm IST

Diwali Celebration: भारत में बड़े ही उत्साह के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि भारत के अलावा भी कुछ देशों में इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है।

दिवाली का त्यौहार- India TV Hindi
दिवाली का त्यौहार Image Source : FREEPIK

बुराई पर अच्छाई की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन भारत में लोग अपने-अपने घरों में दीये जलाते हैं, एक दूसरे के घरों में जाकर मिठाइयां बांटते हैं और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। भारत में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के साथ-साथ कुछ दूसरे देशों में भी इस त्यौहार को मनाया जाता है।

सिंगापुर और मलेशिया

आपको बता दें कि भारत के अलावा सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में भी दिवाली के त्यौहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन देशों में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों के लिए दिवाली एक बड़ा त्यौहार होता है। क्या आप जानते हैं कि सिंगापुर में दिवाली के समय रौशनी और सजावट भी की जाती है? वहीं, मलेशिया में दिवाली को हरि दीपावली के नाम से जाना जाता है। यहां पर लोग इस दिन प्रार्थना करते हैं और एक दूसरे से मिलते हैं।

नेपाल में भी मनाई जाती है दिवाली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल में भी पांच दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस देश में दिवाली को तिहार कहा जाता है। सबसे पहले कौए की पूजा, उसके बाद कुत्ते की पूजा और फिर गाय की पूजा की जाती है। मुख्य दिन पर लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। नेपाल में भाई दूज को भाई टीका के नाम से जाना जाता है।

श्रीलंका और मॉरीशस

क्या आप जानते हैं कि श्रीलंका में भी दिवाली के त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है। तमिल समुदाय के लोगों के बीच में इस त्यौहार की काफी ज्यादा मान्यता है। श्रीलंका में दीये जलाए जाते हैं और लोग अपने घर में मिठाइयां भी बनाते हैं। इसके अलावा मॉरीशस में भारतीय लोगों की अच्छी खासी तादाद रहती है। यही वजह है कि इस देश में भी दिवाली के त्यौहार को काफी ज्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है। इन सभी देशों में दिवाली के त्यौहार को उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल