1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिवाली पर दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी, दरवाजे पर लगाएं इन पत्तों से बने खूबसूरत तोरण

दिवाली पर दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी, दरवाजे पर लगाएं इन पत्तों से बने खूबसूरत तोरण

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 12, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 12, 2023 08:14 am IST

Diwali Toran: दिवाली पर सभी अपने घरों में दरवाजे पर तोरण लगाते हैं। मां लक्ष्मी के आगमन के लिए पूरे घर को सजाया जाता है। दिवाली पर पत्तों और फूलों से बने बंदनवार लगाना शुभ होता है। आप इन्हें घर में आसानी से बना सकते हैं।

Toran- India TV Hindi
दिवाली तोरण Image Source : SOCIAL

दिवाली पर सभी के घरों में मुख्य दरवाजे पर आपको खूबसूरत तोरण लगे दिख जाएंगे। दिवाली के अलावा शुभ अवसर पर भी घर से बाहर आम के पत्तों, फूलों और दूसरी चीजों से बने तोरण लगाए जाते हैं। ये बंदनवार जहां एक ओर घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं वहीं इन्हें लगाना शुभ माना जाता है। दिवाली पर अगर आप मार्केट वाले बंधनवार नहीं लगाना चाहते तो घर में आसानी से पत्तों की मदद से खूबसूरत तोरण बना सकते हैं। जिससे माता लक्ष्मी और गणेश जी आपके घर दौड़े चले आएंगे। जानिए घर में तोरण यानि बंधनवार कैसे बनाते हैं।

पत्तों और फूलों से बनाएं दिवाली के लिए तोरण

Toran
Image Source : SOCIALToran

पान के पत्तों से तोरण- दिवाली पर घर के बाहर वृक्ष की पत्तियों से बने तोरण लगाना शुभ माना गया है। इसके लिए आप आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम के पत्तों को शुभ कामों में इस्तेमाल किया जाता है। आप दरवाजे के बराबर एक लंबा धागा लें और सुई की मदद से आम के पत्तों को माला की तरह या टांका लगाने की तरह पिरोते जाएं। आप चाहें तो इसमें बीच-बीच में गेंदा के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे मुख्य द्वार पर लटका दें।

अशोक के पत्ते से बंधनवार- अशोक के पत्तों को भी शुभ माना जाता है। आप घर से मुख्य द्वार पर इन्हें तोरण के रूप में लटका सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। आप थोड़े अशोक सके पत्ते तोड़ लें और पत्तों को ऊपर की ओर से किसी धागे में बंधनते जाएं। आपको इसे लड़ी की तरह पिरोते जाना है। इसे आप दरवाजे पर लटका दें। ये दिखने में सुंदर और काफी किफायती तोरण होगा।

गेंदा के फूलों से तोरण- दिवाली पर कोशिश करें कि दरवाजे पर ताजा फूलों का तोरण ही लगाएं। इसकी खुशबू न सिर्फ आपके घर को महका देगी बल्कि इससे आपके घर में खुशहाली भी आएगी। आप घर में गेंदा के फूलों को किसी सुई और धागे की मदद से माला की तरह पिरो लें। अब इस माला को मुख्य द्वार पर तोरण की तरह लटका दें। इससे दवराजा सुंदर लगेगा और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

इन चीजों से बनाएं तोरण- आप चाहें तो तोरण में गेंदा के अलावा कनेर और गुड़हल के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो प्रिंटेड पेपर, चूड़ियों पर ऊन लगाकर और कुछ चमकीले सितारों की मदद से भी तोरण बना सकते हैं। आजकल मार्केट में DIY तोरण भी मिल रहे हैं। जिन्हें आप घर में बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल