1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रजाई की ड्राई क्लीनिंग के लिए अब पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर बैठे अपनाएं ये बेहद आसान तरीके

रजाई की ड्राई क्लीनिंग के लिए अब पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, घर बैठे अपनाएं ये बेहद आसान तरीके

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 13, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 10:19 pm IST

Dry Cleaning At Home: क्या आप भी सर्दियों का मौसम आते ही पैसे देकर रजाई की ड्राई क्लीनिंग करवाते हैं? अगर हां, तो आपको पैसे खर्च किए बिना रजाई की ड्राई क्लीनिंग के कुछ तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए।

रजाई की ड्राई क्लीनिंग- India TV Hindi
रजाई की ड्राई क्लीनिंग Image Source : FREEPIK

रजाई की ड्राई क्लीनिंग करवाने के लिए अच्छे खासे पैसे खर्च हो जाते हैं। अगर आप इन पैसों को बचाना चाहते हैं, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप घर बैठे भी आसानी से रजाई की ड्राई क्लीनिंग कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आसानी से आपकी रजाई साफ हो जाएगी और रजाई से आने वाली अजीब सी बदबू भी दूर हो जाएगी।

यूज करें कपूर और एसेंशियल ऑइल- रजाई के कवर के अंदर कपूर रख दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए कपूर की गोलियों को पीसकर रखा जा सकता है। इसके साथ ही आप एसेंशियल ऑइल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रजाई के अंदर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए किसी भी खुशबूदार एसेंशियल ऑइल की कुछ ड्रॉप्स को कपड़े पर डालिए और फिर इस कपड़े को रजाई के कवर के अंदर रख दीजिए।

फायदेमंद साबित होगी धूप और बेकिंग सोडा- सबसे पहले रजाई को धूप वाली जगह पर फैला लीजिए। रजाई की सफाई के लिए कम से कम 2 से 3 घंटे की धूप जरूरी है। इसके बाद रजाई के ऊपर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दीजिए। लगभग आधे घंटे के बाद आप रजाई पर मौजूद बेकिंग सोडा को किसी भी साफ कपड़े से या फिर वैक्यूम क्लीनर से हटा सकते हैं। 

इस्तेमाल कर सकते हैं सफेद सिरका और पानी- एक स्प्रे वाली बॉटल में सफेद सिरका और पानी भर लीजिए। ध्यान रहे दोनों की मात्रा बराबर होनी चाहिए। आपको इस मिक्सचर से रजाई पर हल्का छिड़काव कर लेना है। अब रजाई को थोड़ी देर के लिए धूप में रख दीजिए। जब सिरके की महक चली जाए, तब समझ जाइए कि आपकी रजाई साफ हो चुकी है और अब आप इसे यूज कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल