1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या आप भी खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं? इस बुरी आदत को कहें अलविदा वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

क्या आप भी खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं? इस बुरी आदत को कहें अलविदा वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 24, 2023 04:15 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 04:15 pm IST

खाना खाने के तुरंत बाद ज़्यादातर लोग सोने चले जाते हैं, अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो आपको अपने सेहत को लेकर सावधान होने की ज़रूरत है।

 Instant sleeping after eating disadvantages- India TV Hindi
Instant sleeping after eating disadvantages Image Source : FREEPIK

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। पर्सनल और प्रोफेशनल  बैलेंस करने के चक्कर में लोग अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल गए हैं। जिस वजह से उन्हें लाइफ स्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों  करना पड़ता है। जैसे एक सबसे अहम गलती इन दिनों जो लोग कर रहे हैं वो है, रात के खाने के बाद तुरंत सोने चले जाना। खाने के बाद तुरंत सोने से हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।  ऐसा करने से शरीर बीमारियों का अड्डा बन जाता है और कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि खाने के बाद तुरंत सोने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं।

कैल्शियम की कमी से अकड़ने लगता है शरीर, इन फूड्स के सेवन से हड्डियां होंगी लोहे से भी मजबूत

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से होनेवाले नुकसान:

पाचन तंत्र होता है कमजोर: अगर आप भी खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर बेहद बुरा असर पड़ता है। खाने के तुरंत बाद सोने की वजह से आपका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। दरअसल, खाना खाने के तुरंत बाद शरीर का खाना पच नहीं पाता। इसलिए खाना खाने के बाद आपको कम से कम 10 से 15 मिनट टहलना चाहिए और उसके बाद ही आपको आराम करना चाहिए।

बढ़ने लगता है मोटापा: तुरंत खाकर सोने से खाने में मौजूद कैलोरी बर्न नहीं हो पाती। जिस वजह से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपक वजन कंट्रोल में रहे तो खाने के बाद अवश्य टहलें। साथ ही सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खा लें।

बढ़ सकती है डायबिटीज: अगर आप खाना खाने के बाद ही सोने चले जाते हैं तो बॉडी में ग्लूकोज लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। इससे शुगर बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसलिए कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए।

सीने में होने लगती है जलन: अगर आपके सीने में बाहत ज़्यादा जलन हो रहा है तो आपको अपने आप को एक बार मॉनिटर करना चाहिए। क्योंकि अक्सर खाने के बाद तुरंत सोने से सीने में जलन की समस्या पैदा होती है।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

क्या सलाद में नमक डालना चाहिए? अगर आप भी करते हैं ये गलती तो आज ही कर लें सुधार

नमक खाने से 2030 से पहले हो सकती हैं लाखों लोगों की मौत, WHO ने किया आगाह, ऐसे करें अपना बचाव

पेट की झूलती, लटकती चर्बी को कंट्रोल करेगा ये मसाला, सुराही की तरह संकरी हो जाएगी आपकी कमर

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल