1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Easy Hacks to Clean Washing Machine: दिवाली से पहले इस तरह करें वॉशिंग मशीन की सफाई, नहीं पड़ेगी सर्विस कराने की जरूरत

Easy Hacks to Clean Washing Machine: दिवाली से पहले इस तरह करें वॉशिंग मशीन की सफाई, नहीं पड़ेगी सर्विस कराने की जरूरत

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 18, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Oct 18, 2025 02:50 pm IST

Easy Hacks to Clean Washing Machine: वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए किया जाता है। लेकिन इसकी साफ सफाई करना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान से हैक्स के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप वॉशिंग मशीन की अच्छी चरह सफाई कर सकते हैं।

Easy Hacks to Clean Wahing Machine- India TV Hindi
Easy Hacks to Clean Wahing Machine Image Source : FREEPIK

Easy Hacks to Clean Washing Machine: कपड़े धोने के लिए लगभग हर घर में वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। यह ज्यादातर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। लेकिन लगातार इस्तेमाल होने से इसमें गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में समय समय पर इसकी साफ सफाई करना भी बेहद जरूरी है। लेकिन कुछ लोग सालों साल वॉशिंग मशीन की सफाई नहीं करते हैं जिसकी वजह से इसमें कपड़े साफ होने की जगह पहले से ज्यादा गंदे हो जाते हैं या फिर उनपर सर्फ के निशान आ जाते हैं। ऐसे में वॉशिंग मशीन की सफाई करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ आसान से ट्रिक्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मशीन की सफाई कर सकते हैं।

Easy Hacks to Clean Washing Machine - वॉशिंग मशीन की सफाई कैसे करें

1. मशीन के अंदर की सफाई (ड्रम और टब की डीप क्लीनिंग)

सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

वॉशिंग मशीन को गर्म पानी या हाई टेम्प्रेचर पर चलाने के लिए सेट करें। ड्रम में लगभग 2 कप सफेद सिरका डालें। मशीन को कुछ देर बाद चलाएं। अब लगभग आधा कप बेकिंग सोडा डालकर मशीन को पूरा साइकिल चलने दें। सिरका और बेकिंग सोडा मिलकर गंदगी, साबुन के मैल और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करते हैं।

सेल्फ-क्लीनिंग मोड

अगर आपकी फुली ऑटोमैटिक मशीन में 'टब क्लीन' या 'सेल्फ-क्लीनिंग' का ऑप्शन है, तो 10-15 दिन में एक बार इस मोड का इस्तेमाल करें। आप इसमें थोड़ा सा ब्लीच पाउडर या सिरका/बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।

ब्लीच का इस्तेमाल

एक चौथाई कप लिक्विड ब्लीच को डिटर्जेंट डिस्पेंसर में डालकर मशीन को गर्म पानी के साथ एक खाली साइकिल (कपड़ों के बिना) पर चलाएं। यह दाग और बदबू को हटाने में मदद करता है।

मशीन क्लीनिंग पाउडर/टैबलेट

बाजार में वॉशिंग मशीन क्लीनिंग के लिए खास पाउडर या टैबलेट मिलते हैं, उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

2. डिटर्जेंट डिस्पेंसर और फिल्टर की सफाई

डिटर्जेंट और सॉफ़्नर डिस्पेंसर को निकालें। उन्हें गर्म पानी और एक टूथब्रश का इस्तेमाल करके अच्छी तरह से रगड़ कर साफ करें। मशीन का फिल्टर और ड्रेन कैप खोलकर उसमें फंसी गंदगी या कचरे को हटाएं।

3. फ्रंट लोड मशीन में रबर सील की सफाई

फ्रंट लोड मशीन के दरवाजे के चारों ओर लगी रबर सील में अक्सर फफूंदी और गंदगी जम जाती है। इसे हाइड्रोजन पेरोक्साइड, सिरका या किसी क्लीनर को एक साफ कपड़े पर लेकर अच्छी तरह से पोंछें।

4. मशीन के बाहर की सफाई

वॉशिंग मशीन के बाहरी हिस्से को एक साफ कपड़े और किसी माइल्ड साइट्रस क्लीनर या सिरके वाले पानी से पोंछ लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल